सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

SS Rajamouli Dance Video: एस एस राजामौली के डांस का जलवा, भतीजे की प्री-वेडिंग में पत्नी संग लगाए ठुमके

2 मिनट पढ़ें
SS Rajamouli Dance Video

SS Rajamouli Dance Video: एस एस राजामौली के डांस का जलवा, भतीजे की प्री-वेडिंग में पत्नी संग लगाए ठुमके

Advertisement

SS Rajamouli Dance Video: एस एस राजामौली न केवल महान डायरेक्टर है बल्कि एक टैलेंटेड डांसर भी हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो राजामौली के भतीजे श्री सिम्हा की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज का है. सोशल मीडिया पर पत्नी रमा संग राजामौली के डांस का वीडियो लाइमलाइट लूट रहा है.

पत्नी संग एस एस राजामौली ने लगाए ठुमके
एस एस राजामौली और उनकी पत्नी रमा ने रवि तेजा और असिन की फिल्म  Amma Nanna O Tamila Ammai के  हिट गाने Lunchkostava पर डांस किया. दोनों की केमिस्ट्री ने स्टेज पर आग लगा दी. एस एस राजामौली और रमा ने डांस स्टेप्स मैच किए और ऑडियंस को एंटरटेन किया.

बता दें कि इससे पहले भी एस एस राजामौली और उनकी पत्नी का डांस वीडियो वायरल हुआ था. दोनों को शंकर की फिल्म Premikudu  के गाने Andamaina Premarani पर डांस करते हुए देखा गया था.

 

Advertisement

आर आर आर ने की थी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई

एस एस राजामौली के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्होंने आर आर आर फिल्म बनाई थी. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. फिल्म के गाने नाटू नाटू को तो ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था. एस एस राजामौली इंडिया के महान डायरेक्टर में से एक हैं. वो जो फिल्म बनाते हैं वो ब्लॉकबस्टर हो जाती है. फैंस को उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. एस एस राजामौली को बाहुबली फ्रेंचाइजी के लिए जाना जाता है.

अब वो महेश बाबू के साथ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वो फिल्म SSMB29 (टेंटेटिव टाइटल) बना रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *