सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

श्रीलंका ने दर्ज की वीमेंस क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रीलंका ने दर्ज की वीमेंस क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पहली बार वीमेंस क्रिकेट इतिहास में किसी टीम ने 300 रनों से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रीलंका ने रिकॉर्ड 302 रनों का पीछा किया.

श्रीलंका की वीमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. दरअसल, पहली बार वीमेंस क्रिकेट इतिहास में किसी टीम ने 300 रनों से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रीलंका ने रिकॉर्ड 302 रनों का पीछा किया. श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु ने 195 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी की बदौलत श्रीलंका ने 302 रनों का लक्ष्य महज 44.3 ओवर में हासिल कर लिया. चमारी अथापथु ने अपनी पारी में 29 चौके और 5 छक्के जड़े.

चमारी अथापथु ने खेली एतिहासिक पारी…

Advertisement

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 301 रनों का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन शतक बनाया. लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 147 गेंदों पर 184 रनों की नॉटआउट इनिंग खेली. लेकिन चमारी अथापथु की शानदार पारी ने साउथ अफ्रीकी फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बहरहाल, श्रीलंका ने वीमेंस क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तकरीबन 10 साल पहले 2012 में 289 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन अब श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

ऐसा रहा साउथ अफ्रीका-श्रीलंका मैच का हाल

बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 5 विकेट 301 रनों का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 147 गेंदों पर 184 रनों की नॉटआउट इनिंग खेली. इस तरह श्रीलंका के सामने रिकॉर्ड 302 रनों का लक्ष्य था. श्रीलंका ने 44.3 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रीलंका के लिए चमारी अथापथु ने 29 चौके और 5 छक्कों की मदद से 195 रनों की तूफानी पारी खेली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *