सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर

2 मिनट पढ़ें
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर

Advertisement

 

आने वाली है अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म और इन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने का शरह जाता है निर्माता निर्देशक करण जौहर को हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी। ठीक वैसे जैसे सूर्यवंशी’ में थी।इस फिल्म के असली कप्तान अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद है। इस फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात हो रही है। अल्लू अरविंद ने इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात की है।

भंसाली के प्रोजेक्ट को किया इंकार

‘पुष्पा पार्ट वन’ यानी ‘पुष्पा: द राइज’ की हिंदी में शानदार कामयाबी के बाद अल्लू अर्जुन की बॉलीवुड में धमाकेदार एन्टरी की तैयारी चल रही है|मार्च महीने में अल्लू अर्जुन मुंबई आकर हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज निर्माताओँ से मिले। जिसमें धर्मा प्रोडक्शंस के कर्ताधर्ता करण जौहर से लेकर संजय लीला भंसाली का नाम शामिल हैं। करण जौहर अर्जुन मुंबई को सिर्फ अभिनेता के तौर पर लेना चाहते थे जिससे उन्होंने इंकार कर दिया था। अल्लू अर्जुन ने भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ काम करने से भी कर दिया था।

Advertisement

लोकेश कनगराज संभालेंगे कमान

सूत्रों के मुताबिक ‘कैथी’ और ‘मास्टर’ की शानदार कामयाबी के बाद इन दिनों तमिल अभिनेता विजय के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त निर्देशक लोकेश कनगराज को अल्लू अर्जुन की पहली बहुभाषी फिल्म की कमान संभालने का मौका मिला है। लोकेश की एक फिल्म ‘विक्रम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए हैं। अपनी अगली प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद लोकेश अभिनेता अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म की तैयारियों में जुट जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *