सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

India vs South Africa, 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरे T20I में भारत को हराया, क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी

3 मिनट पढ़ें

कटक में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। बाराबती स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे हेनरिक क्लासेन जिन्होंने इस मुकाबले में 46 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रनों की करियर की बेस्ट और मैच विनिंग पारी खेली। क्लासेन ने करियर का चौथा और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जमाया। वही दूसरी तरफ भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने शानदार फिनिश किया और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन दोनों की मेहनत खराब हो गई। भारत की इंटरनेशनल स्तर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह लगातार 7वीं हार है। आज की इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

धीमी शुरुआत के बाद भारत ने 148 रन बनाये

टॉस हारकर भारतीय टीम पहले खेलने उतरी और शुरुआत आज दिल्ली में खेले गए पहले मैच की तरह नहीं हुई। रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 1 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। इसके बाद अच्छे टच में नजर आ रहे ईशान किशन भी 34 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत ने फिर निराश किया और 5 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी कुछ नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर पार्नेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। छठे स्थान पर दिनेश कार्तिक से ऊपर आए अक्षर पटेल को 10 रन पर नॉर्किया ने क्लीन बोल्ड कर दिया। आखिरी में दिनेश कार्तिक ने धीमी शुरुआत के बाद अच्छी तरह फिनिश किया और 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। उनका बखूबी साथ निभाया हर्षल पटेल ने जिन्होंने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस तरह भारत ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 148 रन बनाये।

क्लासेन की 81 रन की तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को आउट किया। उन्होंने 3 गेंद पर 4 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले रासी वान डर डुसेन इस बार कमाल नहीं कर सके। वे एक रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का तीसरा शिकार बने।

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरे T20I में भारत को हराया, हेनरिक क्लासेन ने खेली 81 रन की मैच विनिंग पारी इसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा और हेनरिक क्लासेन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने तोड़ा। उन्होंने बावुमा को क्लीन बोल्ड किया। बावुमा 30 गेंदों पर 35 रन बना सके। इस बीच क्लासेन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। वहीं, भारत के खिलाफ उनका यह दूसरा अर्धशतक रहा। क्लासेन ने मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज तक ले गए। क्लासेन 46 गेंदों पर 81 रन बनाकर आउट हुए। वेन पार्नेल एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मिलर 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कगिसो रबाडा के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को लगातार दूसरे टी-20 में जीत दिलाई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *