सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तलाक की खबरों के बीच Sophie Turner ने शेयर किया नया पोस्ट, Taylor Swift से है खास कनेक्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जो जोनस से तलाक की खबरों के बीच Sophie Turner ने शेयर किया नया पोस्ट, Taylor Swift से है खास कनेक्शन

Has a special connection with Taylor Swift

प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर पिछले कुछ दिनों से तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच सोफी टर्नर की नई पोस्ट अब चर्चा में आ गई है.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर पिछले कुछ दिनों से तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कपल ने शादी के 4 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है. वहीं फिलहाल दोनों दोनों अपनी बेटियों विला और डेल्फिन की कस्टडी को लेकर विवाद जारी है.

चर्चा में है सोफी टर्नर की नई पोस्ट

वहीं तलाक की खबरों के बीच सोफी टर्नर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक फ्रेंडशिप बैंड पहन रखा था. वहीं इस बैंड पर फीयरलेस लिखा हुआ था. बता दें कि सोफी की अच्छी दोस्त टेलर स्विफ्ट के एलबम का टाइटल नाम ‘फीयरलेस’ है. वहीं इसे शेयर करने के कुछ देर बाद सोफी ने इसे डिलीट कर दिया था.

Advertisement

सोफिया ने अपने पति जो के खिलाफ दर्ज किया था केस

बता दें कि हाल ही में सोफिया ने अपने पति जो के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. सोफी के आरोप थे कि ‘जो ने बच्चों का पासपोर्ट अपने पास रख लिखा है, ताकि वह बच्चों को आपने पास रख सके. उन्होंने बच्चों की इंग्लैंड वापसी को रोक लगा दिया है. अंग्रेजी कानून के तहत ये मां के अधिकारों का उल्लंघन है. इंग्लैंड बच्चों का असली घर है.’ ऐसे में सोफी चाहती हैं कि जो उन्हें पासपोर्ट सौंप दे और वह अपनी बेटियों को लेकर इंग्लैंड वापस चली जाए.

सोफी ने आरोपों पर जो ने कही ये बात 

वहीं सोफी के इन आरोपों पर जो ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि ‘जब अपहरण जैसा शब्द का इस्तेमाल होता है, तो यह मीसलीड करने जैसा हो जाता है. बुरे वक्त में कानूनी व्यवस्था का गलत इस्तेमाल होता है.’ वहीं सूत्रों के मुताबिक, जो दोनों बच्चों की जिम्मेदारियों को बांटने के लिए तैयार हैं. वे चाहते हैं कि उनकी बेटियों की परवरिश यूके और यूएस दोनों जगहों पर हो.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *