सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Sonam Wangchuk: दिल्ली की CM आतिशी को सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया, कहा- ‘पुलिस को क्या पता कि…’

2 मिनट पढ़ें
Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk: दिल्ली की CM आतिशी को सोनम वांगचुक से मिलने से रोका गया, कहा- 'पुलिस को क्या पता कि...'

Advertisement

Sonam Wangchuk News: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) उनसे मिलने बवाना थाने पहुंची हैं. सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्हें हरियाणा के रास्ते दिल्ली एंटर करते वक्त हिरासत में ले लिया गया. आतिशी का आरोप है कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक से नहीं मिलने दिया गया.

आतिशी ने थाने से बाहर निकलने के बाद कहा, ”सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पुलिस ने थाने में मेरी एंट्री करवाई. सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दिया. यह बीजेपी की तानाशाही है. हम वांगचुक का पूरा समर्थन करते हैं. लद्दाख में एलजी राज खत्म होना चाहिए. उसी तरह दिल्ली में एलजी राज खत्म होना चाहिए. 1947 में देश के लोगों को आजादी मिली. वोट का अधिकार मिला. इस देश में संविधान ने लोकतांत्रिक अधिकार दिए. चाहे दिल्ली हो या लद्दाख, लद्दाख के लोगों का वोटिंग का अधिकार छीना गया. दिल्ली के लोगों का अधिकार छीना जा रहा है और एलजी साहब को दिया जा रहा है.”

 

Advertisement

एलजी पर आतिशी ने लगाया यह आरोप
सीएम आतिशी ने आगे तंज भरे लहजे में कहा, “एलजी साहब का फोन आया होगा पुलिस वालों को कि चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधि को सोनम वांगचुक से नहीं मिलने दिया जाए. हम लद्दाख के लोगों की मांग का समर्थन करते हैं. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्ज मिलना चाहिए. दिल्ली को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.”

बीजेपी निहत्थे लोगों से डरती है- आतिशी
आतिशी की पुलिस से क्या बात हुई? इस पर उन्होंने कहा, “पुलिस वाले क्या बताएंगे जब उनको एलजी साहब से फोन आया होगा तो क्यों मिलने देंगे. बीजेपी ने वोट के अधिकार छीनने और संविधान को भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. मैं दिल्ली की सीएम हूं और वांगचुक बड़े पर्यावरणविद और शिक्षाविद हैं और लद्दाख से डेढ़ सौ भाई बहन आई हैं क्या हमें मिलने का अधिकार नहीं है. मुझे क्यों रोका जा रहा है. बीजेपी निहत्थे आम लोगों से डरती है और लोकतंत्र से डरती है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *