सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा, 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के डर से कई फिल्मों से कर दिया गया बाहर

2 मिनट पढ़ें
सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा, 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के डर से कई फिल्मों से कर दिया गया बाहर

सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा, 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के डर से कई फिल्मों से कर दिया गया बाहर

Advertisement

 

सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। कुछ साल पहले उन्हें कैंसर होने का पता चला था जिसकी वजह से वह फिल्मों और अन्य कार्यक्रमों से दूर रहीं। कैंसर को मात देने के बाद एक बार फिर से सोनाली काम पर लौट आई हैं। उनकी वेब सीरीज ‘द ब्रोकेन न्यूज’ हाल ही में जी5 पर रिलीज हो गई है। सोनाली के काम की इसमें तारीफ हो रही है। यह उनका ओटीटी डेब्यू भी है। ओटीटी ने कई कलाकारों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं।

90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का डर कायम था

सोनाली याद करती हैं कि कैसे 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का डर कायम था और उनको इस वजह से रोल से भी हाथ धोना पड़ा। सोनाली के पति गोल्डी बहल एक फिल्म निर्माता हैं। उस वक्त उनके पति ने उनकी मदद की थी। फिल्मों में आने से पहले सोनाली टीवी विज्ञापनों का एक बड़ा चेहरा बन चुकी थीं। उन्होंने 19 साल की उम्र में 1994 में फिल्म ‘आग’ से फिल्मों में कदम रखा था। ‘द रणवीर शो‘ में सोनाली ने खुलासा किया कि अंडरवर्ल्ड के दबाव में उन्हें फिल्मों से हटा दिया गया।

Advertisement

सोनाली ऐसे निर्माताओं से बचकर रहती थीं जो भरोसे के लायक नहीं

वह कहती हैं, ‘फिल्मों में कई लोग वैध तरीके से पैसे लगा रहे थे लेकिन उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री को आधिकारिक इंडस्ट्री का दर्जा नहीं मिला था। इसलिए बहुत सी अनियमितताएं थीं और बैंक आपको लोन नहीं देते थे। वहां एक सीमा थी।‘ सोनाली ऐसे निर्माताओं से बचकर रहती थीं जो भरोसे के लायक नहीं थे। इसमें गोल्डी बहल ने उनकी मदद की। सोनाली ने बताया, ‘कई बार ऐसा होता था मुझे रोल मिलता था लेकिन बाद में किसी के फोन की वजह से वह रोल किसी और को मिल जाता था। निर्माता या सह-कलाकार मुझे फोन करके बताते थे कि उन पर दबाव है और मैं समझ जाती थी।‘

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *