सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पद्मश्री लेने पहुंची रवीना टंडन से ज्यादा बेटे रणबीर ने खींचा सबका ध्यान,लेटेस्ट लुक देख बोले- ऋतिक रोशन की कॉपी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पद्मश्री नहीं रवीना टंडन के लंबे-चौड़े और हैंडसम बेटे रणबीर पर टिकीं लोगों की नजरें, लेटेस्ट लुक देख बोले- ऋतिक रोशन की कॉपी

वापस आने के बाद रवीना ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपना पद्मश्री अवार्ड फ्लॉन्ट किया. हालांकि लोगों की नजरें रवीना के अवार्ड से ज्यादा उनके बच्चों पर टिकी रहीं. खासकर उनके बेटे रणबीर ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी.

रवीना टंडन बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल हैं. रवीना टंडन की अदाओं पर आज भी लोग जान छिड़कते हैं. रवीना को हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिसके बाद अभिनेत्री चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस अपने बेटे रणबीर और बेटी राशा के साथ अवार्ड सेरेमनी अटेंड करने पहुंची थीं. वापस आने के बाद रवीना ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपना पद्मश्री अवार्ड फ्लॉन्ट किया. हालांकि लोगों की नजरें रवीना के अवार्ड से ज्यादा उनके बच्चों पर टिकी रहीं. खासकर उनके बेटे रणबीर ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी.

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रवीना अपने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. वीडियो में रवीना के हाथ में पद्मश्री अवार्ड है. वहीं रवीना के दोनों बच्चे उनके साथ चल रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर थडानी कितने लंबे चौड़े और स्मार्ट हो गए हैं. रवीना टंडन के बेटे रणबीर थडानी लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखते हैं. हालांकि राशा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और उनकी झलक कई बार इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है, लेकिन रणबीर मीडिया में ज्यादा नहीं आते.

Advertisement

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘ये तो बहुत हैंडसम है. फिल्मों में कब आएगा’. तो वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘पर्सनालिटी बिलकुल ऋतिक की तरह है इसकी’. वहीं एक और ने लिखा है, ‘रवीना को देखकर लगता ही नहीं कि उनके इतने बड़े-बड़े बच्चे हैं’. इस तरह से इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *