सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Ahmedabad पिच को लेकर स्मिथ ने दिया बड़ा बयान, “मैच आगे बढ़ने के साथ…”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs AUS 4th Test: चौथे टेस्ट मैच से पहले Ahmedabad पिच को लेकर स्मिथ ने दिया बड़ा बयान, “मैच आगे बढ़ने के साथ…”

ऑस्ट्रेलिया अभी चार मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल से पहले यहां श्रृंखला बराबर कराकर भारत पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा.

आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम का विकेट पहले तीन टेस्ट मैच के लिए तैयार की गई पिचों की तुलना में सबसे सपाट नजर आता है और यहां गेंद शुरू से ही टर्न नहीं लेगी. ऑस्ट्रेलिया अभी चार मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे चल रहा है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल से पहले यहां श्रृंखला बराबर कराकर भारत पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा.

स्मिथ ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा

स्मिथ ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘ अभी तक हमने जो चार विकेट देखे हैं उनमें यह संभवत: पहले दिन के लिए सबसे सपाट विकेट लगता है.” स्मिथ को हालांकि उम्मीद है कि तेज गर्मी यह सुनिश्चित करेगी कि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच (Narendra Modi Stadium Pitch) में दरार पड़ेंगी, जिससे टर्न मिलेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा,‘‘ अभी यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है. यहां काफी गर्मी है. ऐसा लगता है की मैच आगे बढ़ने के साथ पिच सूखती जाएगी. एक मैदान कर्मी ने कहा कि वह आज फिर से इस पर पानी डाल सकते हैं. हमें अभी इंतजार करना होगा लेकिन मैच से एक दिन पहले पिच जैसी नजर आती है वह निश्चित तौर पर वैसी नहीं है जैसा हमने अभी तक पहले दिन की पिच देखी है.” स्मिथ ने कहा कि नागपुर में 400 रन का स्कोर खड़ा करना बेहद मुश्किल था, लेकिन मोटेरा में ऐसा करना आसान हो सकता है.

उन्होंने कहा,‘‘ हमें जैसी परिस्थितियां मिलेंगी हमें उनके अनुसार खेलना होगा। निश्चित तौर पर इस श्रृंखला में अभी तक बड़े स्कोर नहीं बने हैं. भारत ने पहले टेस्ट मैच में 400 रन का स्कोर खड़ा किया था और रोहित ने शतक लगाया था. तब 400 का स्कोर बहुत बड़ा साबित हो गया था.”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘ यह विकेट थोड़ा भिन्न हो सकता है. यहां संभवत: पहली गेंद या पहले दिन से ही स्पिनरों को मदद नहीं मिलेगी लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यह स्पिन लेगी. इसलिए, हां इस विकेट पर बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिल सकता है.”

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *