सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

SMAT 2024: 11 छक्के और 9 चौके, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव का आया तूफान; ठोक डाले 141 रन

3 मिनट पढ़ें
SMAT 2024

SMAT 2024: 11 छक्के और 9 चौके, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव का आया तूफान; ठोक डाले 141 रन

Suryakumar Yadav Shivam Dube Fifties SMAT 2024: सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 3 दिसंबर को मुंबई बनाम सर्विसेज मैच खेला गया, जिसमें मुंबई को 39 रनों की बड़ी जीत नसीब हुई है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. एक तरफ भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 46 गेंद में 70 रन की पारी खेली, वहीं दुबे ने महज 37 बॉल में नाबाद 71 रन बनाए. दुबे और सूर्यकुमार के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप भी हुई, जिसने मुंबई की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

मुंबई बनाम सर्विसेज मैच, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 192 रन लगा डाले थे. मुंबई की टीम 60 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से दुबे और सूर्यकुमार ने मिलकर महज 66 गेंदों में 130 रन जोड़ डाले थे. उन दोनों का कुल स्कोर मिलाकर 141 रन रहा. भारत के दोनों स्टार खिलाड़ियों ने मिलकर 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 22, वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 20 रनों का योगदान दिया. जवाब में सर्विसेज की टीम 153 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

बहन की शादी के बाद वापस लौटे सूर्यकुमार

एक तरफ शिवम दुबे ने करीब 192 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सुर्खियां बटोरी हैं. दूसरी ओर सूर्यकुमार अपनी बहन के शादी समारोह के बाद मैदान में वापसी कर रहे थे. आते ही उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मुंबई की जीत में खूब रंग जमाया. अटकलें हैं कि सूर्यकुमार सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए अन्य सारे मैच खेलने वाले हैं. इसके अलावा उन्हें 50-ओवर फॉर्मेट में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलते देखा जा सकता है.

दूसरे स्थान पर पहुंची मुंबई

सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई की टीम को ग्रुप ई में रखा गया है. यह टीम अब तक पांच में से चार मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है. टेबल में फिलहाल उससे ऊपर सिर्फ आंध्र प्रदेश है. मुंबई का लीग स्टेज में आखिरी मैच 5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश से होगा. मुंबई सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-2023 सीजन की चैंपियन थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *