Home आमने सामने स्मार्ट स्ट्रीट्स लाईट सिस्टम से बिजली की होगी बचत : मुकेश बंसल,...

स्मार्ट स्ट्रीट्स लाईट सिस्टम से बिजली की होगी बचत : मुकेश बंसल, खराब स्ट्रीट लाइट्स होंगी जल्दी ठीक

0
162

स्मार्ट स्ट्रीट्स लाईट सिस्टम से बिजली की होगी बचत : मुकेश बंसल, खराब स्ट्रीट लाइट्स होंगी जल्दी ठीक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यदि सब कुछ ठीक ठीक रहा तो राजधानी दिल्ली में अगले कुछ महीनों में स्मार्ट स्ट्रीट लाईट सिस्टम से दिल्ली के रोड जगमग होंगे | और अँधेरा होते ही लाईट जलने लगेंगी तथा रोशनी होते ही बंद हो जाया करेंगी इस तरह बिना मतलब दिन भर जलने वाली लाइटों से छुटकारा मिल जाएगा और बिजली की बचत भी होगी | यह कहना है शाहदरा उत्तरी वार्ड कमेटी के उपाध्यक्ष कर्दमपुरी से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते है दिल्ली में ऐसी सुविधा शुरू होने वाली है जिससे स्ट्रीट लाइटें अब हर समय जली नहीं रहेंगी. शहर की स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेशन मोड पर जाएंगी. यानी लाइटें खुद ही जलेंगी और बुझेंगी | अंधेरा होते ही लाइट जल उठेगी और सुबह होते ही लाइट बुझ जाएगी. कमांड एंड कंट्रोल से भी खंभों पर लगीं लाइटों को जोड़ा जाएगा. इससे पहले नोएडा में ये पहल की गई थी दिल्ली में भी यह हाईटेक सुविधा उपलब्ध होगी | नई लाइट् की मोनिटरिंग के लिए सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगाने की योजना बनाई जा रही है | जिसके माध्यम से तमाम डाटा उपलब्ध रहेगा | मुकेश बंसल कहते हैं इस सिस्टम के तहत लाइटों को बदलने का एक बार खर्चा तो जरुर आएगा लेकिन शहर का बिजली सिस्टम मजबूत होगा तथा बिजली की बर्बादी पर भी रोक लग सकेगी | क्योंकि अभी जो सिस्टम है उसके तहत पुरानी तकनीक पर ही काम हो रहा है जिसके चलते बिजली की खपत अधिक होती है | लेकिन नये सिस्टम के तहत खपत में भारी कमी आएगी तथा खराबी होने पर उस समस्या का निदान भी जल्द हो सकेगा | मुकेश बंसल कहते हैं अभी लाखों की संख्या में लाइटे लगी हुई हैं जिनमे से बहुत सी दिन-रात जलती रहती हैं. इससे बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही लाइटें खराब हो जाती हैं. जिसके चलते हर महीने लाखों का खर्चा इन पर करना होता है. इस नुकसान से बचने के लिए और शहर में रोशनी की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) लगाने की योजना बनाई जा रही है , जिससे स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमेटिक मोड और केंद्रीकृत रूप से कंट्रोल किया जा सकेगा | मुकेश बंसल कहते है ट्रिपल इंजन की सरकार की देखरेख में यह सिस्टम जल्द शुरू होने की सम्भावना है जिससे दिल्ली की जनता को काफी फायदा होगा ,बिजली बचेगी तो बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here