हरियाणा के अंबाला में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पूरा मामला बलाना गांव का है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मरने वालों में निजी कंपनी के मैनेजर सुखविंदर, उनकी पत्नी सहित दो बेटियां और उनके माता- पिता शामिल हैं। सभी मृतकों का शव फंदे से लटका मिला है। सुखविंदर सिंह यमुनानगर की एक निजी कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, परिवार सुबह जब घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने जानने की कोशिश की। इसके बाद जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो परिवार को बेसुध देखकर घबरा गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी को मृत पाया जिसके बाद शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जायेगा। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने पहले अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों को जहर देकर मार दिया। उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी अंबाला जोगिंदर शर्मा ने बताया कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 5 साल और 7 साल बताई जा रही है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, इस मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद माना जा रहा है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
अंबाला में घर के अंदर एक ही परिवार के 6 लोगों का शव मिलने से हड़कंप
लेखक: CPN News • अपडेट: 26 अगस्त 2022, 7:37 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
ambala news Crime News Haryana haryana crime news haryana crime news hindi haryana news haryana news in hindi haryana news live haryana police murder अंबाला न्यूज एक ही परिवार की मौत हरियाणा हरियाणा समाचार




आपकी राय