सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

 ‘दिल थाम कर बैठिए..’, योगी सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर बोले ओम प्रकाश राजभर, किया ये इशारा

3 मिनट पढ़ें

 ‘दिल थाम कर बैठिए..’, योगी सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर बोले ओम प्रकाश राजभर, किया ये इशारा

मुख ओम प्रकाश राजभर के मंत्री पद मिलेगा या नहीं इसके लेकर चर्चाएं तेज है. इन तमाम सवालों को राजभर ने खुद जवाब दिया है.

सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन घोसी उपचुनाव (Ghosi Bypoll) में बीजेपी (BJP) की हार के बाद वो शांत नजर आ रहे हैं, उन्होंने मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है. पिछले कई दिनों से उनका कोई बड़ा बयान सामने नहीं है. लेकिन अब ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से योगी सरकार (Yogi Adityanath) में मंत्री बनने पर जवाब दिया है. सुभासपा प्रमुख से जब ये सवाल किया गया कि यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार कब हो रहा है तो उन्होंने कहा कि दिल थामकर बैठिए.

ओम प्रकाश राजभर वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात की और बताया कि उनकी पार्टी किस तरह आगे की रणनीति तैयार कर रही है, राजभर ने बताया कि वो लगातार पार्टी के संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. यूपी के साथ उनका फोकस बिहार की 40 सीटों पर भी है. वहीं जब उनसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर सवाल किया कि वो आदिवासियों के घर खाना खा रहे हैं तो इसके जवाब में राजभर ने कहा कि वो कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन जब तक मायावती हैं, दलितों को लुभाना मुश्किल काम है.

सुभासपा नेता ने कहा कि जैसे अखिलेश यादव के जो कोर यादव वोटर हैं, अगर मायावती उनके घर खाना खाकर आती है तो उनके वोटर बसपा को वोट नहीं देंगे. इसी तरह अखिलेश यादव के दलितों के घर खाना खाने से वो उन्हें वोट नहीं दे देंगे.

मंत्री कब बनेंगे ओम प्रकाश राजभर?

ओम प्रकाश राजभर से जब ये सवाल किया गया कि यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार कब हो रहा है और वो मंत्री बनेंगे, इसका जवाब उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया. राजभर ने कहा कि “दिल थाम कर बैठिए, अभी इस बारे में हमें कोई सूचना नहीं है. जब जानकारी मिलेगी तो आपको भी बताया जाएगा. राजभर की इस बात से ऐसे लगता है कि फिलहाल तो यूपी मंत्रीमंडल में कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है. ऐसे में मंत्री पद उनकी मंत्री पद की इच्छा पर शायद ब्रेक जरूर लग गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *