सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बहन ने छोटे भाई को कहा पढ़ाई करो, भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी

3 मिनट पढ़ें

बहन ने फोन छोड़कर पढ़ाई करने को कहा तो भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी

फरीदाबाद के अगवानपुर में हुई वारदात, 22 साल की बहन की हत्या का आरोपी 19 साल का भाई तीन दिन की पुलिस रिमांड पर।

हत्या के मामले में आरोपी भाई को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बहन की हत्या के मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रियांशु (19) है जो कि फरीदाबाद के अगवानपुर स्थित ओम इनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता है. यह मामला 26 मई को पल्ला थाना में दर्ज किया गया था. आरोपी ने बड़ी बहन अनन्या (22) की गला दबाकर हत्या कर दी थी.

अनन्या दिल्ली में कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई कर रही थी. घटना के दौरान माता-पिता व दूसरा भाई हिमांशु शादी में यूपी के गोरखपुर गए थे. घर पर बहन-भाई प्रयांशु और अनन्या थे. बड़ी बहन अनन्या ने प्रियांशु को फोन छोड़कर पढ़ाई करने के लिए कहा तो उसको गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर अपनी बहन की हत्या कर दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

माता-पिता जब वापस आए तो उन्हें घर में लड़की मृत अवस्था में मिली और लड़का घर से गायब मिला. पिता को अपने बेटे पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी. इस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई. क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को फरीदाबाद के इस्माइलपुर से गिरफ्तार कर लिया.

मामले में पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने 12वीं कक्षा के परीक्षा दी थी और वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान पर रहता था. आरोपी पढ़ाई में कमजोर था इसलिए अक्सर उसकी बड़ी बहन उसे पढ़ने के लिए कहती रहती थी और इसी वजह से बहन भाई का अक्सर झगड़ा होता था.

बहन की हत्या के बाद प्रियांशु उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी चला गया था. क्राइम ब्रांच ने उसको इस्माइलपुर से पकड़ लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *