सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 5: ‘सिंघम’ को पांचवें दिन पटखनी देगी मंजुलिका, देखें कमाई के आंकड़े

2 मिनट पढ़ें
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 5

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 5: 'सिंघम' को पांचवें दिन पटखनी देगी मंजुलिका, देखें कमाई के आंकड़े

Advertisement

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 5: अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ थिएटर्स में धमाल मचा रही हैं. दोनों फिल्में एक साथ दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फैंस दोनों फिल्मों पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं. अब तक ‘सिंघम अगेन’ ‘भूल भुलैया 3’ को मात दे रही थी, लेकिन पांचवें दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म बाजी मारते दिखाई दे रही है.

‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.5 करोड़ और चौथे दिन 18 करोड़ रुपए कमाए थे. इसी के साथ चार दिन में ‘सिंघम अगेन’ 148.32 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं पांचवें दिन फिल्म ने अब तक 8.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

 

मंजुलिका ने दी ‘सिंघम अगेन’ को पटखनी
कार्तिक आयर्न, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने चार दिन में कुल 133.14 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. पांचवें दिन फिल्म ने अब तक 9.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. यानी ‘भूल भुलैया 3’ ने पांचवें दिन ‘सिंघम अगेन’ से ज्यादा कमाई की है.

Advertisement

‘सिंघम अगेन’ की स्टार कास्ट
बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो है.

‘भूल भुलैया 3’ की स्टार कास्ट
अनील बाज्मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में है. इसके अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मंजुलिका बनकर एंटरटेन करती नजर आई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *