सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

Singapore Open 2022: जीत के साथ साइना नेहवाल ने की शुरुआत, पारूपल्ली कश्यप पहले राउंड में हा

2 मिनट पढ़ें

शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और साइना नेहवाल आज सिंगापुर ओपन 2022 के पहले दौर में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन किदांबी श्रीकांत को हमवतन मिथुन मंजूनाथ से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल ने आज सिंगापुर ओपन 2022 के अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। नेहवाल ने कोर्ट 4 पर खेलते हुए हमवतन मालविका बंसोड़ को 34 मिनट तक चले मैच में 21-18, 21-15 से हराया। नेहवाल ने मालविका बंसोड़ के खिलाफ दोनों गेम में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। दूसरी तरफ भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार गए। कश्यप को 37 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-14, 21-15 से हराया। इससे पहले भारत के मिथुन मंजूनाथ और अश्मिता चालिहा ने बुधवार को यहां अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर उलटफेर किया जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही। मंजूनाथ ने हमवतन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे में 21-17 15-21 21-18 से हराया जबकि अश्मिता ने महिला एकल में थाईलैंड की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16 21-11 से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *