सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सादगी भरे अंदाज एक्ट्रेस अनन्या पांडे मथुरा में आईं नजर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे मौजूदा समय की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर में नजर आई थीं हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। लेकिन इसके बावजूद उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वह इन दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आयुष्मान के साथ मथुरा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ झलकियां साझा की हैं जो लोगों को काफी ज्यादा उत्साहित कर रही है। उन्होंने फैंस के लिए कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह पूरी तरह से एक टूरिस्ट की तरह नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नारंगी रंग का दुपट्टा कैरी किया है। दूसरी फोटो में, हम उन्हें एक खूबसूरत दीवार के बीच खड़ी देख सकते हैं। आगे की दो तस्वीरों में भी वह खुलकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में ‘राधे-राधे’ लिखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ की शूटिंग कर रही हैं। परेश रावल और सीमा पाहवा भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *