सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को जन्म दिया है. सिंगर के पिता बलकौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं. सिंगर के निधन को दो साल बीते गए हैं. इन दो सालों के बाद सिद्धू मूसेवाला का घर फिर से खिल उठा है. दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. सिंगर के पिता बलकौर सिद्धू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. बलकौर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू बॉर्न बेबी के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

Advertisement

बलकौर सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वो अपने बेटे को गोद में लिए बैठे नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उनके साइड में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर रखी हुई है, जिस पर लिखा है- ‘लेजेंड कभी नहीं मरते’.

इस तस्वीर के साथ सिंगर के पिता ने कैप्शन पंजाबी में लिखा है- शुभदीप के लाखों चाहने वालें की दुआ से ऊपरवाले ने हमे शुभ का छोटा भाई दिया है. वाहेगुरु की कृपा से हमारा परिवार स्वस्थ और शुक्रगुजार है उन सभी लोगों का जो हमे इतना प्यार करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *