सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गोल्ड की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर के आसपास हिरासत में लिया गया था। दावा किया जा रहा है कि वह पुलिस कस्टडी में ही है। इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की मानसा में उनके गांव में हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में चार शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। तिहाड़ जेल में बैठे मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। फिलहाल बिश्नोई एनआईए की हिरासत में है। हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ ही है।

गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *