सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ ने बनाया रिकॉर्ड, आसमान में रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ ने बनाया रिकॉर्ड, आसमान में रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मचअवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर काफी यूनीक स्टाइल में रिलीज किया गया है. फिल्म का पोस्टर को 13 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में लॉन्च किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पोस्टर को लेकर प्लेन के अंदर जाते हैं और फिर पोस्टर को लेकर प्लेन से छलांग मारते हं. इसके बाद पोस्टर खुलता है और फिल्म के हीरो का लुक सामने आता है. बता दें कि हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म का पोस्टर इतनी उचाई से लॉन्च किया गया हो.

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर 

वहीं इस नए पोस्टर के साथ एक्टर ने फिल्म के टीजर की घोषणा भी कर दी है. 19 फरवरी को फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा. वहीं सिद्धार्थ का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट पर कमेंट्स का बाढ़ आ गई है. फैंस उनके इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि 13 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Advertisement

कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

फिल्म में एक ऐसा योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो एयरप्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों के खिलाफ लड़ता है और प्लेन मैं मौजूद सभी पैसेंजर को सही सलामत वापस लेकर आता है. वहीं इस योद्धा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जो एक सोल्जर की भूमिका निभाएंगे.

इस फिल्म के पहले ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ एक सोल्जर की भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में फैंस अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. बता दें कि इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं,. वहीं इन दोनों के अलावा योद्धा में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हुए नजर आने वाली हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *