सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वर्कआउट के दौरान सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन, टीवी जगत में शोक की लहर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टेलीविजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका संबंध अच्छा था।

हार्ट अटैक से हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत जब सुबह वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने सिद्धांत का करीबन 45 मिनट तक इलाज किया और उन्हें बचाने की कोशिश की गई। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि 15 दिसंबर को अपना 47 वां जन्मदिन मनाने वाले थे।

जय भानुशाली ने किया पोस्ट

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन की जानकारी जय भानुशाली ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अभिनेता ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया। जय भानुशाली ने सिद्धांत की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, ‘भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए।’

Advertisement

इन सीरियल्स में किया काम

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी टीवी के पॉपुलर अभिनेता थे लेकिन उन्होंने अपने करयिर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग में अच्छा खासा काम करने के बाद उन्होंने टीवी में कदम रखा। उनका डेब्यू टीवी सीरियल ‘कुसुम’ था। इस बाद सिद्धांत कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आए, जिसमें ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे सीरियल्स में नजर आए हैं।

चर्चा में रह चुकी है पर्सनल लाइफ

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। अभिनेता की दो शादियां हुईं। उनकी पहली शादी इरा नाम की लड़की से हुई। हालांकि, दोनों का रिश्ते साल 2015 में टूट गया। इसके बाद सिद्धांत ने अलीसिया नाम की लड़की का हाथ थामा। सिद्धांत को पहली शादी की एक बेटी थी और दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा हुआ। वह अपने दोनों बच्चों की देखभाल अलीसिया के साथ करते थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *