Home दिल्ली-एनसीआर अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी की बैठक में पहुंचे श्याम सुंदर अग्रवाल,...

अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी की बैठक में पहुंचे श्याम सुंदर अग्रवाल, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

0
43

अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी की बैठक में पहुंचे श्याम सुंदर अग्रवाल, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दी दिल्ली को ऑपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के सदस्यों की वार्षिक बैठक आज शाह ऑडिटोरियम कश्मीरी गेट में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल को सोसाइटी के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने शॉल ओढाकर एवं सचिव दिवान चंद गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया,कार्यक्रम में सोसाइटी के लगभग 15 सौ सदस्यों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्यों के उन बच्चों को पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिन बच्चों के दसवीं एवं 12 वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक आए है। बैठक में सोसाइटी सचिव दिवान चंद गोयल ने इस वर्ष सभी सदस्यों को 12.5प्रतिशत लाभांश की घोषणा की एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा सोसाइटी का 65 वर्ष का सफर सुहाना रहा सोसाइटी ने दिन प्रतिदिन तरक्की की जो संस्था 1960 में 11 सदस्यों को लेकर संस्थापक स्वर्गीय टी सी गुप्ता ने एक छोटे से कमरे में शुरू हुई थी आज उसके 15 हजार सदस्यों का वट वृक्ष बन गया है उसके स्वर्गीय के सी गुप्ता ने सोसायटी को आगे बढ़ाया आज सोसाइटी के पास अपना विश्वास नगर शाहदरा में तीन मंजिला भवन है जो गर्व की बात है इसके लिए सोसाइटी का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है सदस्यों को 12.5 प्रतिशत लाभांश मिलना सोसाइटी के निरंतर विकास का प्रतीक है।आज 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 3100 रुपए नगद,प्रशंसा पत्र दिए गए है जिससे बच्चो में नया उत्साह है जिससे अगले वर्ष हर बच्चा अधिक से अधिक मेहनत कर 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का प्रयत्न करेगा। अशोक उपाध्याय यमुना बाबा ने सभी से पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि सभी बच्चे,बड़े अपने घरों से निकलते हुए एक पानी की बोतल लेकर जाए जो पौधा उन्होंने लगाया है या किसी भी पौधे में पानी जरूर डाले इससे पौधे का पोषण होगा कोई भी पौधा नहीं सूखेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता,संजीव अग्रवाल,मंजुला गुप्ता,राकेश शर्मा,पुनीत कुमार एवं रजनी अग्रवाल,परशुराम गुप्ता ने भी पुरस्कार वितरण किया। पुरस्कार पाने वाले 86 बच्चों में 12 वीं कक्षा के कृति गोयल,मयंक कुमार,आदित्य कुमार,आयुषी,अर्पित महाजन एवं 10वीं कक्षा के तन्मय गुप्ता,सक्षम गर्ग,कनक भारद्वाज,धैर्य सिंघल एवं अवनी यादव प्रमुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here