सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे श्याम सुन्दर अग्रवाल आचार्य सुशील पांचाल ने सबको संविधान की शपथ दिलाई

2 मिनट पढ़ें
श्याम सुन्दर अग्रवाल

संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे श्याम सुन्दर अग्रवाल आचार्य सुशील पांचाल ने सबको संविधान की शपथ दिलाई

Advertisement

संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे श्याम सुन्दर अग्रवाल आचार्य सुशील पांचाल ने सबको संविधान की शपथ दिलाई

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान दिवस को आज याद किया गया डीएवी विद्यालय गांधीनगर में संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल को स्कूल प्रबंधक गिरिजेश रस्तोगी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। श्याम सुन्दर अग्रवाल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा विद्यालय आचार्य आलोक भारत विद्यालय प्रबंधक गिरजेश रस्तोगी विद्यालय प्रधानाचार्य लखीराम ,आचार्य सुशील पांचाल,सुनील जैन,उर्वशी तोमर ने सर्वप्रथम परम पूज्यबाबा साहब अंबेडकर के चित्र के आगे पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रचलन किया तत्पश्चात विद्यालय आचार्य आलोक भारत ने संविधान दिवस के बारे में बताया। इसके पश्चात विद्यालय में एक लघु नाटिका जो बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर थी उसका सफल प्रस्तुतीकरण विद्यालय के छात्रों ने किया जिसको आचार्य नेहा ने तैयार करवाया।

मुख्य वक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि 26 नवंबर को 2 साल 11 महीने 18 दिन के दिन रात मंथन के बाद डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान को पास किया गया एवं 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया इस दिन हमारा देश गणतंत्र हुआ था।उन्होंने सभी छात्रों से भारत माता की जय,बाबा साहब अंबेडकर अमर रहे,अमर रहे के नारे भी लगवाए। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा संविधान एक ढांचा,दस्तावेज या नियमों की पुस्तक है।हम सभी को संविधान का सम्मान करते हुए उसका पालन करना चाहिए हमे देश के प्रति अपने मौलिक अधिकारो को जानना चाहिए। आचार्य सुशील पांचाल ने सबको संविधान की शपथ दिलाई |

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा ने बाबा साहब अंबेडकर 1939 के संघ शिक्षा वर्ग में पुणे में आए और उन्होंने देखा कि संघ शिक्षा वर्ग में सब लोग एक दूसरे की जात नहीं पूछते ,समरसता और बंधुता के भाव से एक दूसरे के साथ रहते हैं बाबा साहब अंबेडकर इससे बहुत प्रसन्न हुए | विद्यालय मैनेजर गिरिजेश रस्तोगी ने संविधान के बारे में बताया एवं विद्यालय प्रधानाचार्य लखी राम ने आगंतुक बंधुओ को धन्यवाद दिया कार्यकर्म का सफल संचालन आचार्य उर्वशी तोमर ने किया | कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से करवाया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *