Home क्राइम Shraddha Murder Case: हत्या वाले दिन ऑन था श्रद्धा का फोन, 19...

Shraddha Murder Case: हत्या वाले दिन ऑन था श्रद्धा का फोन, 19 मई को हुआ बंद

0
183

श्रद्धा हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो जांच में सामने आया है कि श्रद्धा के फोन की लास्ट लोकेशन 18 और 19 मई को महरौली के छतरपुर में थी। 18 मई को श्रद्धा का फोन ऑन था। आफताब ने श्रद्धा के फोन से फोन भी किए। इतना ही नहीं जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा के मोबाइल पर फोन भी आए भी थे। सूत्रों के मुताबिक 19 मई को आफताब ने श्रद्धा के फोन से कोई फोन नहीं किया।

पुलिस ने जब मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड  निकली तब ये जानकारी पुलिस को मिली। इसी से पुलिस को फोन की लोकेशन के बारे में पता चला। हालांकि सूत्रों ने ये साफ नहीं किया है कि आफताब ने श्रद्धा के फोन से किसको फोन किया था और उस फोन पर किसके फोन आए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में साफ हुआ है कि श्रद्धा का फोन की लोकेशन कत्ल वाले दिन जिस घर में वारदात हुई उसके पास आ रही है। सूत्रों ने बताया कि 19 मई की रात श्रद्धा का फोन बंद हो गया था। पुलिस इसे श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा परिस्थितिजन्य साक्ष्य मान रही है। ये आफताब को सजा दिलाने में बड़ा साक्ष्य साबित हो सकता है। आफताब ने अपना मोबाइल सितंबर में बदला था। आरोपी ने पुराना मोबाइल ओएलएक्स पर बेच दिया था और उसी नंबर का सिम लिया था। पुलिस से इस मोबाइल को बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि पुलिस अभी तक श्रद्धा का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है। इस बीच श्रद्धा के बैंक खाते की डिटेल भी पुलिस को मिल गई है। आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद खाते से 18 मई को एक बार में उसने 50 हजार व दूसरी बार में चार हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इसके बाद श्रद्धा के खाते से पैसे नहीं निकाले गए। आफताब घर पर ऑनलाइन कम ही खाना मंगाता था। वह ऑनलाइन बिस्किट, नमकीन व चिप्स ही मंगाता था। हालांकि, वह दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here