Home दिल्ली-एनसीआर Shraddha Murder Case: आफताब की गाड़ी पर हमला, कहा- बस 2 मिनट...

Shraddha Murder Case: आफताब की गाड़ी पर हमला, कहा- बस 2 मिनट दे दो, करेंगे 70 टुकड़े

0
244

श्रद्दा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर आज शाम हमला हुआ है। रोहिणी में FSL के बाहर यह हमला हुआ है। बताया जाता हैं कि हमलावरों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आफताब सुरक्षित है। पुलिस ने आफताब की जेल वेन पर हमला करने वाले लोगों को हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक का नाम निगम गुज्जर और दूसरे का कुलदीप ठाकुर है। दोनों गुरुग्राम के रहने वाले है। ये खुद को हिन्दू सेना से बता रहे हैं, इसे वेरीफाई किया जा रहा है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है की ये हमलावर अलग-अलग कारों से आए थे। कार में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। जिसमें खासकर तलवारें हैं। इस हमले के बाद आफताब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमला करने के दौरान एक शख्स बार बार बोल रहा था कि आफताब को दो मिनट बाहर निकालो, मार डालूंगा।

बता दें कि दिल्ली के चर्चित और दिलदहला देने वाले मर्डर केस में आरोपी आफताब की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है वह मर्डर करने के बाद श्रद्धा के उसने 35 टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसने उसे फ्रिज में छिपा कर रखा और उसकी महक को दबाने के लिए अगरबत्ती और परफ्यूम का इस्तेमाल लगातार कर रहा था। मुंबई की श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को उसके लिव इन पार्टनर आफताब को हिरासत में लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here