सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

उत्तर प्रदेश में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में गोलियां चली, तीन लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें

बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में बुधवार शाम गन्ने की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गोली चलने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार देर शाम गन्ना काटने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा इतने ही लोग घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया बताया कि फरीदपुर के गोविंदपुर गांव में गन्ना कटाई को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें एक पक्ष के देविंदर सिंह (32) और परविंदर सिंह (40) और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति समेत तीन लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में गन्ना कटाई को लेकर सुरेश पाल सिंह नामक व्यक्ति ने विवाद शुरू किया था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में घायल सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही चार थानों की पुलिस भी मौके पर पहुची है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। क्षेत्रीय अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा, महानिरीक्षक राकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया और अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *