अभिनेता कमल हासन को उनकी दमदार अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में वह फिल्म विक्रम में नजर आए थे। अब कमल हासन की एक और नई फिल्म, जिसकी अनाउंसमेंट काफी पहले ही की जा चुकी है लेकिन सेट पर हादसा होने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था और इसके बाद कोरोना काल की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई थी फिलहाल अब दोबारा से ‘इंडियन 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ उन्ही की फिल्म इंडियन का सीक्वल है जो 1996 में रिलीज हुई थी। बता दें कि इंडियन 2 जाने-माने निर्देशक एस शंकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की थी कि वह सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। योजना के मुताबिक अब दोबारा से फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। निर्देशक एस शंकर साउथ के व्यस्त निर्देशकों में से एक हैं। उनके हाथ में ‘इंडियन 2’ के अलावा अभिनेता रामचरण की फिल्म ‘RS15’ भी है। एस शंकर ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टी की थी कि दोनों फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद और विजाग में एक साथ शुरू की जाएगी। फिलहाल अभी रामचरण की फिल्म के शूट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन की मुख्य भूमिका के अलावा, प्रिया भवानी शंकर, काजल अग्रवाल, बॉबी सिम्हा, सिद्धार्थ, गुरु सोमसुंदरम, रकुल प्रीत सिंह और समुथिरकानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। सेनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अभिनीत डबल एक्सएल, 14 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म हेलमेट फेम सतराम रमानी द्वारा निर्देशित है। सिन्हा और कुरैशी ने सोशल मीडिया पर डबल एक्सएल का टीजर और प्रदर्शन की तारीख साझा की। वजन के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी के बारे में उन्होंने ट्वीट किया कि दोस्ती और मस्ती से भरी सपनों की कहानी 14 अक्तूबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं हैं मेरठ की राजश्री त्रिवेदी (कुरैशी) औरनई दिल्ली की सायरा खन्ना (सिन्हा)। ये दोनों समाज के सौंदर्य मानकों की खोज करती हैं। इस साल की शुरुआत में एक साक्षात्कार में, कुरैशी ने डबल एक्सएल को महत्वपूर्ण और मनोरंजक फिल्म के रूप में वर्णित किया था। हुमा ने कहा कि मैं इस बात पर विश्वास करती हूं कि सामाजिक बदलाव इस तरह की मस्ती भरी व पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों से होता है।



