सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म का ‘शुभारंभ’ करने से पहले कार्तिक आर्यन ने घर के मंदिर में टेका माथा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म का ‘शुभारंभ’ करने से पहले कार्तिक आर्यन ने घर के मंदिर में टेका माथा

कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है. एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि ये फिल्म इस दीवाली पर रिलीज होगी.

‘भूल भुलैया’ सीरीज के दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी. तब से फैंस इसके थर्ड इंस्टॉलमेंट का इंतजार कर रहै हैं. वहीं गुड न्यूज ये है कि ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है. कार्तिक आर्यन ने खुद इसकी जानकारी शेयर की है.

‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग हुई शुरू

हॉरर फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ के मेकर्स ने इसकी तीसरी इंस्टॉमेंट की शूटिंग शुरू कर दी है. निर्देशक अनीस बज़्मी की इस फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे. वहीं विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज अदाकारा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी. फिल्म की दमदार स्टार कास्ट ने इसके लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. वहीं 9 मार्च यानी आज कार्तिक ने कंफर्म किया कि ‘भूल भुलैया 3’ फाइनली फ्लोर पर चली गई है.

घर के मंदिर में पूजा कर कार्तिक ने शुरू की शूटिंग

Advertisement

कार्तिक ने आज अपने घर के मंदिर में पूजा करते हुए और फिल्म की शुभ शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगते हुए अपनी एक तस्वीर शेयक की है. एक्टर की तस्वी साफ बयां कर रही है कि वे ‘भूल भुलैया 3’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं. फोटो शेयर करने के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म शुरू हो रही है, शुभारंभ भूलभुलैया3.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक, विद्या और माधुरी 8 दिनों तक शूटिंग करेंगे. हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हुईं तृप्ति डिमरी के भी जल्द ही शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है.

‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार ने प्ले किया था लीड रोल

बता दें कि ‘भूल भुलैया’ की पहली किस्त में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म में विद्या बालन और शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने भी अहम रोल प्ले किया था. हालांकि फिल्म की सीक्वल में अक्षय को कार्तिक ने रिप्लेस कर दिया था. भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी ने स्क्रीन शेयर की थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी. बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली 2024 के दौरान रिलीज होने वाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *