सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime: दिल्ली में सनसनी: 15 वर्षीय छात्र के सीने में धंसी छुरी, स्कूल गेट पर नाबालिगों ने किया हमला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली में सनसनी: 15 वर्षीय छात्र के सीने में धंसी छुरी, स्कूल गेट पर नाबालिगों ने किया हमला

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। 15 साल के एक स्कूली छात्र पर तीन नाबालिग लड़कों ने स्कूल के गेट पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चे को घेरकर उसके सीने में छुरी घोंप दी। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर चोट लगने के बावजूद पीड़ित छात्र छाती में छुरी धंसी हालत में खुद थाने तक पहुंच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसे देखकर दंग रह गए और तुरंत अस्पताल ले गए।

यह घटना 4 सितंबर की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। दरअसल, लगभग 10-15 दिन पहले आरोपी लड़कों में से एक की किसी विवाद में पिटाई हो गई थी। उसे शक था कि इस झगड़े को पीड़ित छात्र ने भड़काया था। इसी नाराजगी और बदले की भावना में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई।

हमले के दिन जब छात्र स्कूल के गेट के पास पहुंचा, तभी तीनों नाबालिग आरोपियों ने उसे घेर लिया। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी ने उसके सीने में छुरी घोंप दी, जबकि बाकी दो ने उसे पकड़ रखा था। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने डराने के लिए टूटी हुई बीयर की बोतल भी लहराई।

गंभीर रूप से घायल छात्र किसी तरह जान बचाते हुए पास के पहाड़गंज थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने जब उसके सीने में धंसी छुरी देखी तो तुरंत उसे कलावती सरन अस्पताल ले गए। बाद में उसकी हालत को देखते हुए आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से उसके सीने से छुरी निकाल दी। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। स्थानीय खुफिया नेटवर्क और छापेमारी के बाद तीनों आरोपियों को अराम बाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी उम्र 15 और 16 साल के बीच है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी और टूटी बीयर की बोतल बरामद कर ली है।

मध्य जिले के डीसीपी निधिन वालसन ने बताया कि हमला पूरी तरह से पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने दिल्ली में बच्चों और किशोरों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *