सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

‘पुष्पा 2’ के फैंस को झटका, रिलीज से दो दिन पहले आई ये दिल तोड़ने वाली खबर

2 मिनट पढ़ें
पुष्पा 2

'पुष्पा 2' के फैंस को झटका, रिलीज से दो दिन पहले आई ये दिल तोड़ने वाली खबर

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ”पुष्पा 2: द रूल” की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है. फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. लेकिन दर्शक फिल्म को 3D वर्जन में एंजॉय नहीं कर सकेंगे.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि इस हफ्ते ‘पुष्पा 2: द रूल’ का 3D वर्जन रिलीज नहीं होगा. यानी दर्शक फिल्म सिर्फ 2D में रिलीज होगी. ना ही फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए 4 दिसंबर को मिडनाइट शो रखा जाएगा. यानी जो लोग हिंदी वर्जन में फिल्म का मिड नाइट शो एंजॉय करने की प्लानिंग कर रहे थे, अब उनके सारे प्लान पर पानी फिर गया है.

हिंदी वर्जन के लिए नहीं होगा मिड नाइट शो
तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘पुष्पा 2 का 3डी वर्जन इस सप्ताह रिलीज नहीं हो रहा है. पुष्पा 2 का 3डी वर्जन इस गुरुवार (5 दिसंबर 2024) को रिलीज नहीं होगा. 2डी वर्जन 5 दिसंबर 2024 को आएगा. इसके अलावा बुधवार की रात (4 दिसंबर 2024) को Pushpa 2 के हिंदी वर्जन के लिए कोई मिड नाइट शो नहीं होगा.’

 

एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा 2’ ने छापे करोड़ों
‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म का टाइटल ट्रैक समेत कई गाने रिलीज हो चुके हैं. अंगारो, किसिक और पीलिंग्स जैसे गाने यूट्यूब पर पहले ही धमाल मचा रहे हैं. ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एडवांस बुकिंग भी पहले ही शुरू हो चुकी है जिसमें ये अब तक वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपए कमा चुकी है. सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम किरदार में नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *