सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शिजान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

3 मिनट पढ़ें

छोटे परदे की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले ने मुंबई समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा 25 दिसंबर को मुंबई से सटे वसई के पास एक टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। इस मामले में तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शिजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अब वसई कोर्ट ने शनिवार को शिजान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले वह पुलिस हिरासत में था। वहीं जेल में बंद अभिनेता शीजान खान ने घर के खाने की मांग रखी है। शीजान के वकील शैलेंद्र शर्मा ने उनकी तरफ से चार अपील की हैं जिसमें जेल में घर का खाना दिए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा वकील ने शीजान के अस्थमा के लिए इनहेलर का इस्तेमाल करने की भी इजाजत मांगी है। इसके साथ ही साथ परिवार वालों और वकीलों से मुलाकात को लेकर भी इजाजत मांगी है। शीजान ने ये भी मांग की है कि पुलिस उनके बाल ना काटे जाएं और उन्हें जेल में सुरक्षा दी जाए।

वहीं तुनिषा के मामा ने शीजान पर आरोप लगाया है कि जिस तरह वह बालों को इतना महत्व दे रहे हैं उससे ये साफ दिखता है कि तुनिषा को लेकर उसके अंदर कितना नेगिलजेन्स था उसे आज भी अपने बालों की पड़ी है। साथ ही जेल में सिक्योरिटी दिए जाने की बात पर तुनिषा के मामा ने कहा है कि जेल में पिटाई का डर है क्योंकि उन पर लव जिहाद का आरोप है इसी के चलते वह सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि लव जिहाद की बात शीजान की तरफ से आई है हमारी तरफ से नहीं आई। तुनिषा के मामा ने कहा कि शीजान ने ही आफ़ताब और श्रध्दा केस की वजह से डर की बात कही थी उसे क्यों डर है ये उसे पता होगा कि जेल में सिक्योरिटी चाहिए।

वहीं शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि कोर्ट ने शीजान को दवाई और घर के खाने के लिए परमीशन दे दी है। इसके अलावा शीजान के बाल 2 जनवरी तक नहीं काटे जाएंगे। 2 जनवरी के बाद ही इसपर निर्णय होगा। शीजान के वकील और परिवार जेल मैन्युअल के हिसाब से मिल सकते हैं। साथ ही जेल में सुरक्षा और काउंसिलिंग जेल मैन्युल के मुताबिक होगी। बता दें कि एक्टर शीजान खान पर टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है जो कि 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। दोनों कई महीनों तक रिलेशन में थे और इस घटना के कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *