सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM पद नहीं छोड़ना चाहता शिंदे गुट? अजित पवार गुट से किया संपर्क, एक घंटे तक चर्चा

3 मिनट पढ़ें
शिंदे गुट

CM पद नहीं छोड़ना चाहता शिंदे गुट? अजित पवार गुट से किया संपर्क, एक घंटे तक चर्चा

Advertisement

Maharashtra CM: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे कैंप ने अजित पवार गुट से मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन मांगने के लिए संपर्क किया है. सोमवार (25 नवंबर) को शिंदे गुट और अजित पवार गुट के बीच इसको लेकर करीब एक घंटे तक चर्चा हुई.

सूत्रों की मानें तो अजित पवार गुट ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है, क्योंकि अजित पवार गुट बीजेपी के सीएम को लेकर पहले ही राजामंदी जता चुका है. अगले 48 घंटे में सीएम फेस की तस्वीर साफ हो जाएगी.

दरअसल, एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (26 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जब वो राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा देने पहुंचे तब दोनों डिप्टी सीएम उनके साथ मौजूद थे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एकनाथ शिंदे से अगली सरकार की शपथ तक कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा है.

शिंदे गुट हुआ एक्टिव
इस बीच महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर गहमागहमी जारी है, क्योंकि इधर एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दिया उधर शिंदे गुट के सांसद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की फिल्डिंग में जुट गए हैं. शिवसेना शिंदे गुट के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है.

Advertisement

रामदास अठावले ने क्या कहा?
दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस के समर्थक उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच एक बड़ा दावा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “महाराष्ट्र में सीएम पद पर जारी सस्पेंस जल्द ही खत्म हो जाएगा. बीजेपी आलाकमान ने फैसला कर लिया है कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जाए. हालांकि, एकनाथ शिंदे इस फैसले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी दूर की जानी चाहिए, लेकिन बीजेपी ने इतनी सीटें जीती हैं कि वह भी नहीं मानेगी.”

सीएम पद के लिए हो सकते हैं ये दो फार्मूले 
वहीं सोमवार (25 नवंबर) को देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली आने के बाद हलचल तेज हुई थी. हालांकि अब वो वापस मुंबई लौट चुके हैं. सीएम पद को लेकर मुंबई में बैठकों का कई दौर चला, लेकिन बात तो दिल्ली से फाइनल होनी है. क्योंकि सियासी गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला जारी रह सकता है. वहीं, ढाई-ढाई साल के सीएम पद की भी थ्योरी सामने आ रही है, लेकिन अभी ये सिर्फ अटकलबाजी है, क्योंकि आखिरी मुहर दिल्ली से लगनी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *