सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच नोकझोक जारी, शर्लिन ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को बताया ‘गंजा’

2 मिनट पढ़ें

बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही एक बार फिर #MeToo कैंपेन ने हवा पकड़ ली है। साजिद को शो से बाहर करने के लिए कई बार प्रयास किए गए। इतना ही नहीं बहुत सी अभिनेत्रियों ने साजिद के बारे में मीडिया के सामने आकर कई खुलासे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने साजिद पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है, लेकिन अभिनेत्री का दावा है कि मुंबई पुलिस ने साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज करने को लेकर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है। शर्लिन के इस बयान के बाद राखी सावंत साजिद खान की सपोर्ट में बोलती नजर आई थीं। जहां बीते दिनों राखी ने शर्लिन का मजाक उड़ाया था, वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राखी ने शर्लिन का उड़ाया था मजाक

शर्लिन चोपड़ा के साजिद खान को लेकर दिए गए बयानों और आरोपों के बाद पिछले दिनों राखी सावंत ने पैपराजी के सामने अभिनेत्री का खूब मजाक बनाया था। राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए दावा किया था कि, ‘पुलिस क्यों देगी साथ जब साजिद दोषी है ही नहीं। उसके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी, कोर्ट ने साजिद खान को सजा-ए-फांसी या काला पानी की सजा नहीं दी। तुम मेकअप चार किलो का लगाकर, साड़ी पहन कर, मीडिया के सामने दूसरों पर दोष लगाती हो। शर्म नहीं आती है तुम्हें? चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जाती तुम?’

शर्लिन ने राखी को बुलाया गंजा

शर्लिन का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ।राखी की निजी जिंदगी पर तंज कसने के बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन को कुला चैलेंज देते हुए कहा, ‘अगर हिम्मत है तो आकर मेरे सामने खड़ी होकर दिखाओ।राखी सावंत 31 किलो का मेकअप करती हैं और अपने गंजेपन को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं।’अब शर्लिन की ऐसी प्रतिक्रिया के बाद देखते हैं दोनों अभिनेत्रियों के बीच का यह मामला कितना गर्माता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *