सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

पीएम मोदी से शरद पवार की संसद में 20 मिनट की मुलाकात

2 मिनट पढ़ें
पीएम मोदी से शरद पवार की संसद में 20 मिनट की मुलाकात

पीएम मोदी से शरद पवार की संसद में 20 मिनट की मुलाकात

Advertisement

पीएम मोदी से शरद पवार की संसद में 20 मिनट की मुलाकात

संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से शरद पवार की मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। आज दोनों नेताओं ने लगभग 20 मिटन तक बातचीत की। एनसीपी चीफ संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में उनसे मिलने गए थे। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर शरद पवार ने प्रधानमंत्री से चर्चा की।

बता दें कि कुछ ही दिनों में ईडी ने शिवसेना और एनसीपी के कई नेताओं पर कार्रवाई की है। ईडी ने कल शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी और एक दोस्त की लगभग 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। वहीं पत्रकारों ने जब शरद पवार के भतीजे अजीत पवार से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में हुई बातचीत के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है। अजीत पवार ने कहा, देश के प्रधानमंत्री और किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर आपस में बात करते हैं तो यह विकास के मुद्दों पर हो सकती है। कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं जिनके बारे में संसद के सत्र के दौरान ही बात होती है।

Advertisement

संजय राउत और गडकरी भी रहे मौजूद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर की गई कार्रवाई से बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं. ऐसे में राउत और BJP नेताओं का एक ही डिनर पार्टी में आना कई अटकलों को जन्म देता है. आपको बता दें कि राउत कई महीनों से लगातार केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर हमलावर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *