सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Sharad Pawar News: पीएम मोदी के पानी देने वाले वीडियो पर शरद पवार बोले, ‘उन्होंने भटकती आत्मा…’

2 मिनट पढ़ें
Sharad Pawar News

Sharad Pawar News: पीएम मोदी के पानी देने वाले वीडियो पर शरद पवार बोले, 'उन्होंने भटकती आत्मा...'

Advertisement

बीते दिनों राजनीतिक गलियारे में एक तस्वीर की खूब चर्चा हुई. ये तस्वीर पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की थी. पीएम मोदी ने शरद पवार को सम्मान देते हुए बैठने के लिए उनकी कुर्सी खींचते और पीने के लिए ग्लास में पानी डालते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. मौका दिल्ली में आयोजित दिल्ली 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का था. अब इन तस्वीरों पर खुद शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है.

84 साल के दिग्गज नेता शरद पवार ने दिलचस्प प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उन्होंने भटकती आत्मा भी कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी ऊंगली पड़कर राजनीति में आए और कल पानी देने का भी काम किया आप ही देख लीजिए.” मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने ये बातें कहीं. उन्होंने कई मुद्दों पर भी मीडिया के सवालों के जवाब दिए.

धनंजय मुंडे पर क्या बोले?

विपक्ष के निशाने पर आए अजित पवार गुट के मंत्री धनंजय मुंडे शरद पवार ने कहा, “इससे पहले जिन पर आरोप होते थे उनसे इस्तीफा लिया जाता था. इस सरकार में दो मंत्रियों पर आरोप लगाया जा रहा है. लेकिन कुछ नहीं हुआ है . मुझे नहीं लगता कि नैतिकता का इन लोगों से कोई लेना-देना है.”

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर क्या बोले?

Advertisement

हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था, “मुझे हल्के में मत लेना.” सीएम देवेंद्र फडणवीस से अनबन की खबरों के बीच शिंदे के इस बयान के कई मायने मतलब निकाले जाने लगे. इस पर शरद पवार ने कहा, “मैं थोड़ी बहुत मराठी जानता हूं. हल्के में मत लो यह वाक्य मैंने कहीं सुना ही नहीं. हल्के में मत लो, हल्के में मत लीजिए का क्या मतलब है?”

एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर भी बोले

शरद पवार ने महादजी शिंदे पुरस्कार पर कहा, “एकनाथ शिंदे और बाकी 14 लोगों को भी पुरस्कार दिया गया. उन 14 लोगों की बात नहीं हुई. सिर्फ एकनाथ शिंदे की बात सबके सामने आयी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *