सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘शैतान’ की हुई बंपर ओपनिंग, अजय ने अपनी ही फिल्म ‘तानाजी’ का तोड़ा रिकॉर्ड, खाते में आए इतने करोड़

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘शैतान’ की हुई बंपर ओपनिंग, अजय ने अपनी ही फिल्म ‘तानाजी’ का तोड़ा रिकॉर्ड, खाते में आए इतने करोड़

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ की बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार शुरुआत हुई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘तानाजी’ के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

अजय देवगन और आर माधवन की साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शैतान’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही ‘शैतान’ को लेकर काफी बज बना हुआ था और फैंस काफी बेसब्री से इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार कर रहे थे. वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर ‘शैतान’ को मेकर्स ने दर्शकों के हवाले कर दिया और इसे देखने के लिए थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ा से ओपनिंग की?

‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

हॉरर ड्रामा ‘शैतान’ का रिलीज से पहले ही काफी क्रेज देखा जा रहा था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए 1.76 लाख टिकटों की प्री सेल हुई थी और इसने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़ की कमाई कर ली थी और सिनेमाघरों में पहुंचते ही ‘शैतान’ ने दर्शकों को अपने वश मे कर लिया और इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला. ‘शैतान’ को फर्स्ट डे देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ की है और इस साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म तक बताया है. हालांकि क्रिटिक्स से इसे मिक्सड रिव्यू मिला है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं.

‘शैतान’ ने पहले ही दिन तोड़ा ‘तानाजी’ सहित इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15. 21करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ इस फिल्म ने अजय देवगन की ही ‘तानाजी’ ‘भोला’ और आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि ‘तानाजी’ ने 15.10 करोड़ कमाए थे वहीं. ‘भोला’ ने रिलीज के पहले दिन 11.20 करोड़ की कमाई की थी जबकि ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले दिन 10.69 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा और ये कईं रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है.

‘शैतान’ साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है

‘शैतान’ ने डबल डिजिट में ओपनिंग की है. वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘शैतान’ का बजट 60 से 65 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने पहले ही दिन 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में फिल्म के लिए अपना बजट वसूलना अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगा वहीं अगर ये फिल्म वीकेंड पर और रफ्तार के साथ कलेक्शन करती है तो उम्मीद की जा सकती है कि ये साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है.

माधवन और जानकी की एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल

‘शैतान’ में अजय देवगन की एक्टिंग की तो काफी तारीफ हो ही रही है लेकिन फिल्म में माधवन ने अपने खौफनाक रूप को दिखाकर सारी लाइमलाइट बटोर ली है. वहीं जानकी बोडीवाला ने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी इम्प्रेस किया है. फिल्म में ज्योतिका ने भी अहम रोल प्ले किया है. ‘शैतान’ का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. ‘शैतान’ गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म देखने वालों ने पहले ही दावा किया था कि ये फिल्म अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *