सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शैली ओबरॉय और दुर्गेश पाठक नें किया घोंडा के दो वार्डों का दौरा : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
शैली ओबरॉय और दुर्गेश पाठक नें किया घोंडा के दो वार्डों का दौरा : रेखा रानी

शैली ओबरॉय और दुर्गेश पाठक नें किया घोंडा के दो वार्डों का दौरा : रेखा रानी

Advertisement

शैली ओबरॉय और दुर्गेश पाठक नें किया घोंडा के दो वार्डों का दौरा : रेखा रानी

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली नगर निगम की ओर से पूरी दिल्ली मे विशेष सफाई अभियान “अब दिल्ली हो रही है साफ” चलाया जा रहा है , जिसके लिए दिल्ली की महापौर डॉक्टर शैली ओबरॉय और नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक, नगर निगम के अधिकारियों के साथ रोजाना दस से पंद्रह किलोमीटर पैदल चलकर सभी विधानसभा, सभी वार्ड मे वहां के विधायक और निगम पार्षद के साथ दौरा कर रहे है. शुक्रवार को करावल नगर और घोंडा विधानसभा में महापौर व निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, भजनपुरा वार्ड की पार्षद रेखा रानी और ब्रह्मपुरी वार्ड की पार्षद छाया शर्मा के साथ सफ़ाई
व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Advertisement

भजनपुरा मार्किट मे बिजेन्द्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ओमवीर चौधरी और सभी सदस्यों और दुकानदारो ने पूरी मार्केट मे फूल मालाओं और शाल पहनाकर बहुत ही शानदार स्वागत किया. श्री दत्त शर्मा के निवास और पूरे क्षेत्र मे भी गली चौराहो पर अनेक जगह भव्य स्वागत किए गए. महापौर ने क्षेत्रीय समस्याओं को  लेकर दुकानदारो औरक्षेत्रीय लोगो से बात की. अधिकांश लोग सफाई व्यवस्था से संतुष्ट है. महापौर शैली ओबराय ने कहा कि दिल्ली के सभी वार्ड में नागरिक सुविधाओं को बेहतर कराने के उद्देश्य से लगातार दौरा कर रही है। इस दौरान पार्षद रेखा रानी ने ने गोकुलपुर ड्रेन की समस्या के बारे में बताया। उन्होने बताया कि यह एक ड्रेन खुली है और यह ड्रेन कूड़े से पटी रहती है और सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है, अक्सर इसमें बच्चे और जानवर आदि भी गिर जाते है. अत: इस ड्रेन को जाल से कवर करा दिया जाये। जिससे लोग इसमें कूड़ा ना डाल सके।

भजनपुरा वार्ड के बाद ब्रह्मपुरी वार्ड मे भी पार्षद छाया शर्मा ने मुख्य समस्या गोकुलपुर ड्रेन की ही दिखाई. मेयर डॉ शैली ओबराय ने कहा कि स्थानीय लोगो की समस्या के मद्देनजर जल्द से जल्द ड्रेन को कवर करवाया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा भी होगी और सुरक्षा भी मिलेगी। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाए‌गी। इसके अलावा पार्षदों ने कुछ अतिरिक्त टिपर की भी मांग रखी गई ताकि सफाई के और बेहतर इंतजाम किये जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *