सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शहजाद खान नें नहीं हारी हिम्मत जुनून अभी बाकी है रैली में हुए सैकड़ों लोगो के साथ शामिल

3 मिनट पढ़ें
शहजाद खान

शहजाद खान नें नहीं हारी हिम्मत जुनून अभी बाकी है रैली में हुए सैकड़ों लोगो के साथ शामिल

Advertisement

शहजाद खान नें नहीं हारी हिम्मत जुनून अभी बाकी है रैली में हुए सैकड़ों लोगो के साथ शामिल

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , अपनी मेहनत के बल पर बाबरपुर जिला कांग्रेस में हमेशा चर्चा में रहने वाले शहजाद खान कांग्रेस की रामलीला मैदान में हुई रैली में भी चर्चा में रहे | दिल्ली कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व नें उनके जज्बे की जमकर सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई | शहजाद खान घोंडा विधानसभा के तहत भजनपुरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और भले ही प्रदेश कांग्रेस नेत्रत्व नें अपनी जारी सूची में उन्हें मौका नहीं दे किसी दूसरे व्यक्ति को संगठन की बागडोर सौंप दी लेकिन शहजाद नें हिम्मत नहीं हारी और उसने पार्टी के लिए काम करना और तेजी से शुरू कर दिया जिसकी झलक पार्टी को रामलीला मैदान की रैली में देखने को भी मिली |

जहां पार्टी के सभी पर्यवेक्षकों ,जिला कांग्रेस के नेताओं और प्रदेश कांग्रेस की टीम नें उनकी कार्यशैली तथा क्षमता की ना केवल प्रशंसा की बल्कि शहजाद की पीठ भी थपथपाई | शहजाद के नेत्रत्व में सैकड़ों की तादाद में किशोर,युवा ,महिलाएं तथा बुजुर्ग रैली में शामिल हुए | शहजाद उस समय चर्चा में आये थे जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें आज़ादी पर्व के मौके पर बाबरपुर जिले में साइकिल यात्रा निकाली थी ,उस यात्रा में शहजाद खान पूरे जिले के तहत सबसे ज्यादा तकरीबन पचास साइकिलों के काफिले के साथ देवेन्द्र यादव का स्वागत करने पहुंचे थे और पूरी यात्रा में उनके साथ थे लेकिन उसके चंद दिनों बाद ही जारी की गई ब्लाक अध्यक्षों की सूची से उनका नाम हटा किसी अन्य को यह जिम्मेदारी सौंप दी |

Advertisement

शहजाद की मेहनत को देखते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन शहजाद को ही ब्लाक अध्यक्ष मानने लगे और सभी कार्यक्रम उन्हें जिला कांग्रेस के मिलने लगे |मासिक बैठक हो या रैली सभी जगह शहजाद का जलवा बरकरार रहता है | शहजाद कहते हैं पद तो आनी जानी चीज होती है लेकिन धरातल पर पार्टी की सेवा करने का जुनून होना जरूरी होता है और वह हमारी टीम में है | शहजाद नें क्षेत्र के तमाम भीष्म शर्मा विरोधियों को अपने पाले में कर लिया है ना केवल भजनपुरा वार्ड में अब शहजाद को पूरी विधानसभा में लोगो का समर्थन मिलने लगा है यहाँ तक की एक ब्लाक अध्यक्ष तो खुले रूप से तो दूसरा अंदरखाते उसके साथ दिखता है |

शहजाद कहते हैं मैं जोड़तोड़ की राजनीती नहीं करता लोग खुद ही उनसे जुड़ रहे हैं | रामलीला मैदान की रैली में शहजाद के साथ पूर्व निगम प्रत्याशी अजीत सिंह गामड़ी , विपिन ह्म्रोल महेंद्र सिंह ठाकुर, ओमसेन नेताजी, अनिल शर्मा मंडलम अध्यक्ष, मंगतराम गोस्वामी , नवीन चंद्र जोशी , श्याम बाबू शर्मा , संगीता पांडे महिला ब्लॉक अध्यक्ष भजनपुरा, नीरज त्रिपाठी , ब्रजमोहन , बबीता , रामकिशन पंडित , प्रेम प्रकाश हरित, इरफान सलमानी भजनपुरा सोशल मीडिया इंचार्ज, भोला मुल्लाजी, अंसार अहमद, हनीफ खान , शुभम बेदी मंडल अध्यक्ष भजनपुरा, मनोज चौधरी सुलेमान, ऋषभ शर्मा, डॉक्टर चांदनी माथुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे जो बड़े गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी और देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारे लगाते जा रहे थे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *