सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Shahid Kapoor ने शेयर किया ऐश्वर्या राय बच्चन संग फिल्म ताल का वो किस्सा, बोले- सबसे बुरा दिन था

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहिद कपूर ने कही दिल की बात, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘ताल’ की शूट को बताया सबसे खराब दिन और…

शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के दिनों का किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की दिल तो पागल है और ऐश्वर्या राय बच्चन की ताल की शूटिंग का जिक्र किया है.

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ताल हिट फिल्मों में गिनी जाती हैं. लेकिन क्या आपने इस फिल्म में एक ऐसे सितारे को नोटिस किया, जो आज बॉलीवुड का फेमस हीरो बन गया है. दरअसल, इस फिल्म में शाहिद कपूर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए थे. हालांकि यह बेहद कम लोगों ने नोटिस किया था. शाहिद कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे, जिसके कारण उन्हें सुभाष घई की ताल सहित कुछ फिल्मों में उन्हें बैकग्राउंड डांसर के रूप में एक्टिंग का मौका मिला. इसी बीच अब कई साल बाद शाहिद कपूर ने ऐश्वर्या बच्चन के साथ ताल की शूटिंग को “उस समय मेरे जीवन का सबसे बुरा और सबसे अच्छा दिन” बताया है.

शाहिद ने ताल की शूटिंग ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ करने का किस्सा शेयर करते हुए कहा, “यह कोई नहीं जानता, लेकिन उस दिन मेरा एक्सीडेंट हो गया. मैं अपनी मोटरसाइकिल चलाता था और मैं उससे गिर गया. इसलिए मुझे याद है कि मैं सेट पर बहुत घबराया हुआ था क्योंकि एक्सीडेंट के कारण मैं सोच रहा था कि मुझे क्या हो गया है? और उस दिन मेरे साथ ऐसा हुआ. मैं इसे हमेशा अपने जीवन के सबसे बुरे और सबसे अच्छे दिन के रूप में याद रखूंगा, ”

Advertisement

करियार की शुरुआत 2003 की फिल्म इश्क विश्क से की

गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने अपने एक्टिंग करियार की शुरुआत 2003 की फिल्म इश्क विश्क से की थी, जो हिट रही. लेकिन ताल ही नहीं शाहिद कपूर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर के रुप में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की दिल तो पागल है में भी एक्टिंग की थी. हालांकि यह उनकी पसंदीदा यादों में नहीं है. दरअसल, एक्टर ने बताया, “दिल तो पागल है के समय में घबराया हुआ था … मेरी कोई पसंदीदा यादें नहीं हैं. मेरे बाल बहुत ज्यादा उड़ रहे थे और मैं शॉट को खराब कर रहा था इसलिए मैं काफी घबरा गया था. क्योंकि मैं नया नया श्यामक के ग्रुप में शामिल हुआ था. इसलिए मैं शायद वहां नौसिखियों में से एक था. मैं हर समय बस नर्वस रहता था. मैं घबरा गया था, बस उम्मीद कर रहा था कि मैं चीजों को गड़बड़ नहीं करूँगा.

बता दें, ताल फिल्म में अनिल कपूर और अक्षय खन्ना लीड रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ब्लड डैडी में नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *