सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Shahdara Shooting: शादी समारोह में चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में तनाव

2 मिनट पढ़ें

Shahdara Shooting: शादी समारोह में चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में तनाव

दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में एक शादी समारोह के दौरान रविवार देर रात हुए गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। खुशी और उत्सव के माहौल के बीच अचानक चली गोली ने 17 साल के एक युवक की जान ले ली। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ बारात देखने आया था, लेकिन चंद पलों में ही हंसी-खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात के स्वागत के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी और अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद किशोर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह इलाके का ही रहने वाला था।

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि रात को लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शादी समारोह में गोली चली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और सभी उपस्थित लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों का मृतक युवक के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद गोली चलाई गई। यह विवाद किस वजह से हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शादी समारोह में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *