Home दिल्ली-एनसीआर छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया शाहदरा जिला भाजपा नें :...

छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया शाहदरा जिला भाजपा नें : दीपक गाबा

0
148
दीपक गाबा
छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया शाहदरा जिला भाजपा नें : दीपक गाबा

छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया शाहदरा जिला भाजपा नें : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला द्वारा इतिहास की सबसे निर्भीक शहादत “वीर बाल दिवस” के अवसर पर दशम गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह जी (9 वर्ष) एवं बाबा फतेह सिंह जी (7 वर्ष) के अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।मुग़ल अत्याचार के सामने झुकने से इंकार करते हुए, इन बाल वीरों ने मानव इतिहास में साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2021 में 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस” के रूप में घोषित कर साहिबज़ादों के बलिदान को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई। यह निर्णय भारत की युवा पीढ़ी को साहस, धर्मनिष्ठा, न्याय और आत्मसम्मान के मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सिख इतिहास, परंपरा और आस्था के संरक्षण व सम्मान हेतु अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि सिख समुदाय सदैव राष्ट्रवाद की भावना के साथ देश की रक्षा और निस्वार्थ सेवा में अग्रणी रहा हैं तथा सिख देश के सर्वोच्च प्रहरी हैं। वीर बाल दिवस हमें साहस, त्याग,बलिदान और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात् करने की प्रेरणा देता हैं। दीपक गाबा ने चारों साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया। भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि “वीर बाल दिवस” केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहस, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करने का अवसर है।

साहिबज़ादों का बलिदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के सम्मान हेतु किए गए कार्य भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं। देश आज गर्व के साथ अपने वीर बालकों को नमन करता है और सिख परंपरा की अमर गाथा को नमन करता है। इस कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा, बलबीर सिंह, दीपक गाबा, ड्रॉ अनिल गुप्ता, भारत गौड़, पूनम अरोड़ा सैकड़ों की संख्या में सिख समाज उपस्थित रहा और प्रसाद के रूप में गर्म दुध का लंगर भी लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here