Home दिल्ली-एनसीआर मोदी के जन्मदिन पर शाहदरा जिला भाजपा नें लगाया रक्तदान शिविर :...

मोदी के जन्मदिन पर शाहदरा जिला भाजपा नें लगाया रक्तदान शिविर : दीपक गाबा

0
65
दीपक गाबा
मोदी के जन्मदिन पर शाहदरा जिला भाजपा नें लगाया रक्तदान शिविर : दीपक गाबा

मोदी के जन्मदिन पर शाहदरा जिला भाजपा नें लगाया रक्तदान शिविर : दीपक गाबा

* हर्ष मल्होत्रा ,डॉ.अनिल गुप्ता भी रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर द्वारा भाजपा शाहदरा ज़िला द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 75 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद् व आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने दिल्ली की जनता के लिए सेवा एवं सामाजिक कल्याण को समर्पित कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया 50 हजार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के नामांकन का शुभारंभ, 150 डायलिसिस मशीनें, 5 अस्पतालों में नए ब्लॉक, दिव्याँग छात्राओं का हॉस्टल, 2 नए वेस्ट टू एनर्जी प्लांटस का शिलान्यास, 101 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, 24 अग्निरक्षक क्विक रिस्पॉन्स वाहन, विशेष देखभाल वाले व्यक्तियों के लिए वित्तीय सहायता योजना, अटल आशा होने, नर्सिंग कॉलेज व हॉस्टल के साथ साथ सावित्री बाईं फूले वरिष्ठ नागरिक गृह और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हेतु 10 थेरेपीयूटिक केंद्र का तोहफ़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पावन जन्मदिन पर दिल्ली की जनता को समर्पित किया गया।

ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने कहा कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया गया और रक्तदाताओं का ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर तथा पता पंजीकृत किया गया।इसका उद्देश्य रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिससे इमरजेंसी या अस्पतालों में ज़रूरत पड़ने पर रक्त तुरंत उपलब्ध हो सके। जन्मदिन के मौके पर ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जहाँ कई सार्वजनिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे।इसमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा, दीपक मदनलाल गाबा, ड्रॉ अनिल गुप्ता व किशन शर्मा, लोकसभा विस्तारक नरेश वशिष्ठ, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, निगम पार्षद ड्रॉ मोनिका पंत, सारिका जैन,शिविर संयोजक कमलकान्त एवं चमन भारद्वाज, राजेश शर्मा, कैलाश जैन सहित 75 से ज़्यादा लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here