सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

KKR की परफॉर्मेंस से Shah Rukh Khan हुए गदगद, Qualifier 1 मैच से अबराम-सुहाना के साथ वीडियो वायरल

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

KKR की परफॉर्मेंस से Shah Rukh Khan हुए गदगद, Qualifier 1 मैच से अबराम-सुहाना के साथ वीडियो वायरल

आईपीएल 2024 क्वालीफायर 1 का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ जहां शाहरुख खान की टीम केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलती दिखी. केकेआर की शानदार परफॉर्मेंस से शाहरुख खान गदगद हो उठे.

आईपीएल का आज 1 क्वालिफायर मैच था जिसमें शाहरुख खान की टीम केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थी. अपनी टीम को सपोर्ट करने शाहरुख खान अहमदाबाद पहुंचे थे. जहां वे बेटे अबराम के साथ मैच एंजॉय करते नजर आए. वहीं उनके साथ बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी को भी देखा गया.

मैच के दौरान शाहरुख खान अपनी टीम के लिए तालियां बजा रहे थे तो वहीं उनका बेटा अबराम खुशी से उछलता दिखाई दिया. इस दौरान किंग खान की बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं. सुहाना को तालियां बजाते और उछलकर केकेआर की हौसला अफजाई करते देखा गया.

8 विकेट से जीती शाहरुख की केकेआर

आईपीएल 2024 क्वालीफायर 1 का मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ जहां शाहरुख खान की टीम केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलती दिखी. केकेआर गेंदबाजों की शानदार परफॉर्मेंस से शाहरुख खान गदगद हो उठे. केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद को 159 रनों पर आउट कर दिया था. अब केकेआर ने 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दे दी है और आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है.

Advertisement

पहले भी स्टेडियम में झूमती दिखी थीं सुहाना

बता दें कि इससे पहले भी सुहाना खान को अपनी बेस्टी अनन्या पांडे और केकेआर की को-ओनर जूही चावला के साथ मैच एंजॉय करते देखा गया था. तब सुहाना उछल-उछलकर केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाती नजर आई थीं.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में दिखे थे. उनके पास अब पाइपलाइन में फिल्म किंग है जिसमें उनके साथ सुहाना खान दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स की माने तो किंग खान फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *