Home दिल्ली-एनसीआर Seva Sankalp Abhiyan: “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री...

Seva Sankalp Abhiyan: “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया : गुरमीत सिंह सूरा

0
42

Seva Sankalp Abhiyan: “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कनॉट प्लेस में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री गुरमीत सिंह सूरा नें बताया इस अवसर पर हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही कनॉट प्लेस में आने-जाने वाले लोगों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की। लोगों में प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को लेकर उत्साह और शुभकामनाओं की भावना देखने को मिली।

गुरमीत सिंह सूरा नें कहा सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचना है। इसी भावना के साथ अभियान के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक लोगों को इन सेवा कार्यों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए देश की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए मंगल कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here