गोबर गैस प्लांट लगने से जहां गंदगी होगी कम यमुना भी होगी साफ़ : संदीप कपूर
* मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा अब बोझ नहीं रहेगा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नांगली में 200 टीडीपी बायोगैस संयंत्र का लोकार्पण दिल्ली में एक नई क्रांति लाएगा इससे ना केवल गंदगी पर नियन्त्रण लगेगा बल्कि यमुना की सफाई में भी राहत मिलेगी | यह कहना है दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमेन संदीप कपूर का |
संदीप कपूर कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार नें अपने मात्र सात माह के कार्यकाल में वह कर दिखाया जो आम आदमी पार्टी की सरकार अपने 11 साल के शासन में भी नहीं कर सकी थी | 200 टीडीपी बायोगैस प्लांट से केवल कूड़ा ही साफ नहीं होगा बल्कि ये एक क्रांति लाएगा, मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा अब बोझ नहीं बल्कि संपत्ति है हजारों टन कचरा प्रदूषण का कारण बनता है | नंगली जैसे हजारों इलाकों से बड़ी संख्या में जो गोबर सीधा यमुना में जाता था अब उसका इस्तेमाल होगा पिछली सरकारों ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाये | उनके पास केवल एक ही बहाना होता था हमें केंद्र सरकार कुछ काम नहीं करने देती |

ट्रिपल इंजन सरकार नें दिल्ली में पहली कंप्रेस बायो गैस प्लांट लगाया है जिससे गोबर का सही इस्तेमाल होगा नगर निगम का बहुत महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है जिससे काफी राहत मिलेगी | संदीप कपूर कहते हैं यह काम शुरू तो 2018 में हुआ था लेकिन खत्म आज हुआ है |संदीप कपूर बताते हैं 2018 में केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए पैसे दिए लेकिन केजरीवाल ने अपने समय इस योजना को पूरा नहीं होने दिया ये गोबर पहले नाले में जाता था तो नालियां ब्लॉक होती थी फिर यमुना में जाता था तो वहां गंदगी होती थी ये गोबर गैस प्लांट शहर को साफ रखेगा इससे यमुना भी साफ होगी संदीप कपूर कहते हैं ट्रिपल इंजन सरकार का टारगेट है दिल्ली के कोने कोने में ऐसे प्लांट लगाए जो ग्रीन और सोलर एनर्जी पर काम करे ये बातों की नहीं काम वाली सरकार है रोजाना एक नया काम कर रही है | संदीप कपूर कहते हैं यह परियोजना दिल्ली नगर निगम की जनता के लिए बेहतर, स्वच्छ और टिकाऊ दिल्ली बनाने की प्रतिबद्धता को नई ऊँचाई देती है।


