सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चुनाव नजदीक देख रेवड़ियों की चर्चा करने लगी आप : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

चुनाव नजदीक देख रेवड़ियों की चर्चा करने लगी आप : विनोद जायस

Advertisement

चुनाव नजदीक देख रेवड़ियों की चर्चा करने लगी आप : विनोद जायस
* जनता समझ चुकी है इनकी असलियत

-हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते आम आदमी पार्टी की सरकार को रेवड़ियाँ बांटने तथा रेवड़ियों पर चर्चा की याद आ रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है सरकार के खजाने से लोगो को जन सुविधावो को रेवड़ी बता अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी दिल्ली की जनता का अपमान करती है |

Advertisement

विनोद जायस कहते हैं केजरीवाल की रेवड़ियाँ अब जनता को कडवी लगने लगी है | उनकी कथित रेवड़ी मुफ्त पानी गंदे पानी का रूप ले चुकी है जो लोगो को बीमार कर रही है | बिजली हाफ का नारा देनी वाली सरकार नें चोर दरवाजे से बिजली के दाम डबल कर दिए है और दिल्ली की आधी आबादी को डबल बिल अदा करने पड़ रहे है | मौहल्ला क्लीनिकों में ना दवा पूरी मिलती है और ना ही पूरी जांच होती है | स्कूलों में अध्यापकों की कमी है तो सडकों पर बसों की | अब बताये कौन सी रेवड़ी दिल्ली की जनता के काम आ रही है | विनोद जायस कहते हैं अरविन्द केजरीवाल और उनकी टीम के लोग केवल सब्जबाग दिखाते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होते ही अपने किये वाडे भूल जाते हैं | विनोद जायस कहते है तथाकथित वर्ल्ड लेवल की सरकार नें वर्ल्ड लेवल के ही भ्रस्टाचार अपने कार्यकाल में किये हैं औए इसीलिए सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री और खुद मुख्यमंत्री लंबी जेल यात्रा करके लौटे है और दिल्ली की जनता को गुमराह
करते हुए रेवड़ी की बात करते हैं |

विनोद जायस कहते हैं खुद को गरीबों की सबसे बड़ी हमदर्द कहने वाली आम आदमी पार्टी के शासन में सबसे ज्यादा उत्पीडन केवल गरीबों का ही हो रहा है |आलम यह है कि केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएँ लेने से भी लोगवंचित हैं क्योंकि उन योजनायो को ले दिल्ली की सरकार गंभीर ही नहीं है | ना उनके लिए आवाज उठती और ना ही उन्हें क्रियान्वित होने देती है | जिस तरह से दिल्ली सरकार पूरे देश में लागू आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिल्ली की जनता को लेने से वंचित कर रही है इससे बड़ी मिसाल इनकी लापरवाही की और क्या हो सकती है | जिसके चलते दिल्ली के लोगो को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते पिछले अनेक सालों से दिल्ली के लाखों लोगो लोगो के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे जिसके चलते लाखों लोग सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ तक नहीं उठा पा रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *