सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

“गैसलाइट” और ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ देखकर, लोगो ने लगाए OTT को फटकार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कमजोर फिल्मों के मजबूत पनाहगाह बनते जा रहे हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म, ‘गैसलाइट’ और ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ देखकर तो ऐसा ही लगता है

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सारा अली खान की गैसलाइट रिलीज हुई है तो नेटफ्लिक्स पर एडम सैंडलर और जेनिफन एनिस्टर की मर्डर मिस्ट्री 2, जानें कैसी है फिल्में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जब भी कोई फिल्म डायरेक्ट रिलीज होती है, तो एकदम से बतौर दर्शक जेहन में यही सवाल कौंधता है कि आखिर इस फिल्म में बड़े स्टार हैं, तो सिनेमाघरों में रिलीज क्यों नहीं किया जा रहा? उसके बाद में शक पैदा होता है कि क्या फिल्म में कोई गड़बड़ी है, जिसकी वजह से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने सिनेमाघरों में रिलीज करने से कन्नी काट ली. अब जरा इस हफ्ते रिलीज हुई दो फिल्मों की बात करते हैं. एक तो है हॉलीवुड फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ जिसमें एडम सैंडलर और जेनिफर एनिस्टर जैसे फेमस स्टार हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं बॉलीवुड फिल्म ‘गैसलाइट’ है जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. इसमें सारा अली खान और चित्रांगदा सिंह जैसे बड़े नाम हैं. लेकिन कंटेंट के मामले में यह दोनों ही फिल्में पूरी तरह निराश करती हैं और इशारा कर देती हैं कि प्रोड्यूसर समझदारी दिखाते हुए कमजोर फिल्मों को नामी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बेच दे रहे हैं. वहीं, नामचीन स्टारकास्ट के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म इन्हें खरीद भी रहे हैं.

‘मर्डर मिस्ट्री 2’

Advertisement

पहले बात करते हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ की. फिल्म में एडम सैंडलर और जेनिफर एनिस्टर एक बार फिर साथ आए हैं. इस बार वह एक बहुत ही भव्य शादी में आते हैं और वहां कुछ ऐसा हो जाता है जिससे रंग में भंग पड़ जाता है. इस तरह यह जोड़ा एक बार फिर अपने रंग में आ जाते हैं और केस की जड़ तक पहुंचने की जुगत लगाते हैं. लेकिन जेनिफर एनिस्टर के कुछ सीन्स को छोड़ दिया जाए तो फिल्म पूरी तरह से नॉन सीरियस लगती है. सितारे भी ऐसे लगते हैं कि जैसे वह सिर्फ फिल्म करने के लिए ही फिल्म कर रहे हैं, उनकी इसमें खास दिलचस्पी नहीं है. डायरेक्टर भी कहानी को लेकर बांध नहीं पाते हैं और अधिकतर चीजें काफी स्वाभाविक ही लगती हैं. इस तरह ‘मर्डर मिस्ट्री’ को जहां खूब पसंद किया गया था, वहीं ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ अच्छे कंटेंट के मामले में निराश करती हैं.

‘गैसलाइट’

सारा अली खान की ‘गैसलाइट’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी सारा अली खान की है जो अपने पुश्तैनी घर में आती है तो उसे लगता है कि उसके पिता के साथ कुछ हुआ है. लेकिन कोई भी कुछ नहीं कहता है. इस तरह एक रहस्य है और उस पर से सारा अली खान को परदा उठाना है. लेकिन न तो रहस्य सही से बुना जाता है और न ही कहानी का पेस ही ऐसा है जो बांधे रखे और फिर एक्टिंग के मोर्चे पर तो पूरी फिल्म ही बिखरी हुई सी नजर आती है. एक समय के बाद ऐसा लगता है कि फिल्म कब खत्म हो. इस तरह कुल मिलाकर सारा अली खान एक बार फिर अपनी फिल्म के साथ मनोरंजन की कसौटी पर खरा उतरने में नाकाम रही हैं. कुल मिलाकर ‘गैसलाइट’ एक कमजोर फिल्म साबित होती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *