दिल्ली में सुरक्षा के बन्दोबस्त हुए कड़े लोग पैनिक नहीं ले : निर्मल गुप्ता
* सिविल डिफेंस नें भी की तैयारी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारत पाक सीमाओं पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच राजधानी दिल्ली में ख़ुफ़िया तन्त्र तथा सुरक्षा तन्त्र बेहद मजबूत हो गया है | केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली प्रशासन भी अलर्ट मूड में है | यह कहना है सिविल डिफेंस शाहदरा जिले के सिविल डिफेंस के सीनियर चीफ वार्डन निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है |
निर्मल गुप्ता कहते हैं भारतीय सेना दुश्मन को माकूल जवाब देने में जुटी है | ऐसे में किसी शहरवासी को पेनिक लेने की जरूरत नहीं है अलबत्ता प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए | निर्मल गुप्ता कहते हैं सिविल डिफेंस भी पूरी तरह से अलर्ट है | लोगो को जागरूक किया जा रहा है | प्रशासन के आला अधिकारी लगातार बैठके लें रहे है | मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन, होटल, रेजिडेंशियल कॉलोनियों, एयरपोर्ट्स और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है | ‘आतंकवाद विरोधी उपायों के तहत, पुलिस मेट्रो स्टेशनों रेलवे स्टेशनों ,तथा महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की , गहन सुरक्षा जांच में लगी है | सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस जांच तेज कर दी गई है, और दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है. |अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट्स ने कई बैठकें कीं हैं, ताकि आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा सके. ‘पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है | रात की गश्त को तेज कर दिया गया है |
स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की जांच के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वे क्विक रिस्पॉन्स मैकेनिज्म का एनालिसिस कर रहे हैं और कमियों की पहचान कर रहे हैं | राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिसमें प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल, जिसमें अर्धसैनिक बल भी शामिल हैं, तैनात किए गए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी जोन के स्पेशल कमिश्नर्स सभी 15 जिलों के डिप्टी कमिश्नर्स के साथ बैठकें कर रहे हैं |
निर्मल गुप्ता कहते हैं कदम इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. बीती रात पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और लाहौर में पाकिस्तान की एक एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया |


