सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

सीबीआई से मिले समन पर बोले सौरभ भारद्वाज,”प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल से डरते हैं”

3 मिनट पढ़ें

“प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल से डरते हैं”, AAP संयोजक को सीबीआई से मिले समन पर बोले सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली का एक ग़रीब और एक कोठी वाला भी सोच रहा है कि आख़िर क्यों भाजपा ने AAP के ख़िलाफ़ पूरी ताक़त झोंक दी हो.

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा भेजे गए समन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हमला बोला है. भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री को देश में अगर किसी नेता से डर लग रहा है तो वो हैं अरविंद केजरीवाल. आप प्रवक्ता ने कहा कि हमने 75 साल की आज़ादी में कई पार्टियों की सरकारें देखी है, राजनीतिक दोस्ती दुश्मनी भी देखी लेकिन ऐसा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आज तक नहीं हुआ. जैसे पहले किसी पार्टी पार्टी के नंबर तीन का नेता फिर नंबर दो का नेता गिरफ़्तार हो और फिर अब नंबर एक के नेता की गिरफ़्तारी की तैयारी हो. हम तो सबसे छोटी और सबसे नई पार्टी हैं. हमारी और प्रधानमंत्री की कोई तुलना ही नहीं है, वे ख़ुद कहते हैं कि तीनों लोकों में उनका डंका बज रहा है.

“केजरीवाल की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी”

दिल्ली का एक ग़रीब और एक कोठी वाला भी सोच रहा है कि आख़िर क्यों भाजपा ने AAP के ख़िलाफ़ पूरी ताक़त झोंक दी हो. दिल्ली के चुनाव में गृह मंत्री तक ने पर्चे बांटे लेकिन दिल्ली वालों ने AAP को चुना. हमारे विधायकों को ख़रीदने की कोशिश हुई, लेकिन AAP की सरकार नहीं टूटी. लेकिन प्रधानमंत्री ने ठान लिया है कि केजरीवाल को ख़त्म तो करना है, इसलिए उन्हें जेल में डालने की तैयारी है. उन्हें छह महीने साल भर जेल में रखा जाए फिर दिल्ली और पंजाब में एजेंसियों का तांडव हो, नेताओं को तोड़ा जाए और फिर सरकारें गिराई जाएं. इतने नेता रहे लेकिन प्रधानमंत्री को अगर किसी का डर है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं.

“आम आदमी पार्टी स्वागत करती है”

केजरीवाल को खड़गे के कॉल पर उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकारी है कि राहुल गांधी को डिस्क्वलिफ़ाई किया गया तो केजरीवाल पहले ग़ैर कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने उनका समर्थन किया. जबकि लगातार कांग्रेस के लोग हमारे विषय में बयान दे रहे थे. आज अगर खड़गे जी ने ऐसा किया है तो हम स्वागत करते हैं.

विधानसभा में हालात को लेकर होगी चर्चा: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली विधानसभा के सत्र बुलाए जाने को लेकर आप नेता ने कहा कि आज दिल्ली की स्थिति ख़राब है और इसकी चर्चा विधानसभा में होनी चाहिए. नई परिस्थिति जो सामने हैं उस पर दिल्ली के जन प्रतिनिधि क्या सोचते हैं इस पर चर्चा होगी सीएम केजरीवाल और संजय सिंह के पास कई विपक्षी नेताओं के फ़ोन आए, सबको चिंता है इस बात की, ऐसा देखा नहीं गया था कि एक सीएम को गिरफ़्तार करने की तैयारी की जाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *