सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में    सीवर लाइन का शुभारंभ किया संजय गोयल नें

2 मिनट पढ़ें
संजय गोयल

पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में    सीवर लाइन का शुभारंभ किया संजय गोयल नें

Advertisement

पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में    सीवर लाइन का शुभारंभ किया संजय गोयल नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  पूर्वी दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में  आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। शाहदरा विधानसभा के विधायक  संजय गोयल  ने  गली नं. 3 एवं गली नं. 6 से गली नं. 7 तक सीवर लाइन का विधिवत उद्घाटन किया। लंबे समय से उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करते हुए यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  संजय गोयल  ने कहा कि शाहदरा, पूर्वी दिल्ली का फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है और यहाँ कार्यरत उद्योगपति व श्रमिक राजधानी की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। सीवर लाइन के पूर्ण होने से न केवल जलभराव की समस्या का समाधान होगा बल्कि उद्योगों को भी सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा होगी। फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य पूरे क्षेत्र के लिए राहत लेकर आया है।

Advertisement

एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, अध्यक्ष हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्षों से उद्योगपति इस समस्या से जूझ रहे थे। अब नई सीवर लाइन से न केवल स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा बल्कि क्षेत्र की साख और औद्योगिक गतिविधियों की गति भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *